नेशनल हाईवे 52 पर हादसा: टायर निकलने से अनियंत्रित होकर पलटी पिकअप, टला बड़ा हादसा
शाजापुर। नेशनल हाईवे 52 पर शनिवार रात को एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। सुनेरा ब्रिज पर चलते पिकअप वाहन का अचानक टायर निकल जाने से एक पिकअप अनियंत्रित होकर सड़क पर ही पलट गई।जिसमें रखी टाइल्स रोड पर बिखर गई
🔔 यह भी पढ़ें...
गनीमत यह रही कि इस घटना में कोई भी घायल नहीं हुआ चालक भी तरह सुरक्षित है।
जानकारी के अनुसार, पिकअप वाहन हाईवे से गुजर रहा था, तभी सुनेरा ब्रिज के ऊपर अचानक वाहन का एक टायर निकल गया। संतुलन बिगड़ने के कारण वाहन बीच सड़क पर पलट गया। लेकिन किसी अन्य वाहन की चपेट में न आने से बड़ी दुर्घटना टल गई। सूचना मिलने पर सुनेरा थाना से पुलिस ने मौके पर पहुँचकर यातायात व्यवस्था सुचारू करवाई।




टॉप न्यूज़









शेयर करें
















































