🔥 ट्रेंडिंग

आगामी मानसून को लेकर चीलर डेम पर होमगार्ड एवं SDRF जवानों का तैराकी व रेस्क्यू प्रशिक्षण

किशोर सिंह राजपूत 9981757273

शाजापुर। राज्य आपदा मोचन बल भोपाल एवं संभागीय कार्यालय उज्जैन के निर्देशानुसार आगामी मानसून को दृष्टिगत रखते हुए बाढ़ आपदा प्रबंधन की पूर्व तैयारी शुरू कर दी गई है। जिला कमांडेंट विक्रम सिंह के मार्गदर्शन में 7 मई से 15 मई 2026 तक चीलर डेम शाजापुर पर तैराकी एवं रेस्क्यू प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया जा रहा है।

प्रशिक्षण का संचालन प्लाटून कमांडर सश्री नग्रता सरावत्त द्वारा किया जा रहा है। प्रशिक्षण में डीआरसी शुजालपुर, डीआरसी अकोदिया, क्यूआरटी शाजापुर, एसडीईआरएफ एवं होमगार्ड के कुल 22 जवानों को तीन चरणों में विभिन्न तैराकी एवं बचाव विधाओं का संयुक्त प्रशिक्षण दिया जा रहा है।

प्रशिक्षण के दौरान जवानों को बोट हैंडलिंग की विस्तृत जानकारी दी जा रही है। इसमें बोट संचालन, इंजन की कार्यप्रणाली, चप्पू से नाव चलाना, ओबीएम असेंबल करना तथा बोट संचालन की विभिन्न तकनीकों का अभ्यास कराया जा रहा है। साथ ही चीन टो, हेड टो सहित विभिन्न टोइंग मेथड एवं ग्रीटिंग एक्सरसाइज का भी प्रशिक्षण दिया जा रहा है।

जवानों को रेस्क्यू के दौरान नाव पलटने जैसी आपात परिस्थितियों से निपटने का अभ्यास भी कराया जा रहा है। लाइफ बॉय, लाइफ जैकेट एवं रस्सियों की सहायता से बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों में फंसे लोगों को सुरक्षित निकालने की तकनीक सिखाई जा रही है। इसके अलावा इम्प्रोवाइज मेथड के माध्यम से बचाव उपकरण तैयार करने का प्रशिक्षण भी दिया जा रहा है।

सुबह के समय चीलर डेम पर अंडर वाटर रेस्क्यू की विभिन्न विधाओं का अभ्यास कराया जा रहा है। आगामी मानसून को देखते हुए जिले में विभिन्न डीआरसी, क्यूआरटी एवं ईओसी टीमों का गठन किया गया है। प्रशिक्षण में जवानों को सीपीआर देना, प्राथमिक उपचार, कैरी मेथड तथा रेस्क्यू उपकरणों के उपयोग की जानकारी भी दी जा रही है, ताकि आपदा के समय त्वरित कार्रवाई कर लोगों को सुरक्षित बचाया जा सके।

पति की आत्महत्या के मामले में पत्नी और उसके प्रेमी पर केस दर्ज

आगामी मानसून को लेकर चीलर डेम पर होमगार्ड एवं SDRF जवानों का तैराकी व रेस्क्यू प्रशिक्षण

NH-52 पनवाड़ी ठुकराना बिजना जोड़ ब्लैक स्पॉट का निरीक्षण ओवरब्रिज निर्माण का प्रस्ताव

वेरावल एक्सप्रेस में चोरी की वारदात, महिला के लाखों के जेवर गायब

विधायक अरुण भीमावद पहुंचे मौके पर, पीड़ित परिवार को मदद का दिया भरोसा