मंगलनाथ मंदिर पहुंचे प्रदेश युवा मोर्चा अध्यक्ष श्याम टेलर, कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत
शाजापुर।भारतीय जनता पार्टी प्रदेश युवा मोर्चा के अध्यक्ष श्याम टेलर आज शाजापुर स्थित मंगलनाथ मंदिर पहुंचे, जहाँ उन्होंने विधिवत दर्शन-पूजन कर भगवान से आशीर्वाद लिया। दर्शन के उपरांत वे रतलाम प्रवास के लिए रवाना हुए।
🔔 यह भी पढ़ें...
मंदिर परिसर में उनके आगमन पर युवा मोर्चा के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। कार्यकर्ताओं ने श्याम टेलर का पुष्प मालाओं से स्वागत कर उत्साहपूर्वक अभिनंदन किया। इस अवसर पर संगठन के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला।
दर्शन के दौरान श्याम टेलर ने प्रदेश की सुख-समृद्धि, संगठन की मजबूती तथा युवाओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कार्यकर्ताओं से संवाद करते हुए कहा कि युवा शक्ति ही संगठन की रीढ़ है, और युवा मोर्चा प्रदेश में संगठनात्मक गतिविधियों को और अधिक सशक्त बनाने के लिए निरंतर कार्य कर रहा है।
कार्यक्रम के दौरान अनुशासन और संगठनात्मक एकता का संदेश भी दिया गया। दर्शन-पूजन एवं स्वागत कार्यक्रम के बाद श्याम टेलर रतलाम के लिए प्रस्थान कर गए।
इस अवसर पर युवा मोर्चा के कई स्थानीय पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।



टॉप न्यूज़










शेयर करें
















































