🔥 ट्रेंडिंग

भारत की जीत पर शाजापुर में जश्न, आजाद चौक पर लहराया तिरंगा

शाजापुर। शहर में भारत की शानदार जीत के बाद उत्साह और खुशी का माहौल देखने को मिला। शहर के आजाद चौक पर युवाओं और क्रिकेट प्रेमियों ने एकत्रित होकर भारत की जीत का जोरदार जश्न मनाया। इस दौरान लोगों ने तिरंगा लहराते हुए भारत माता के जयकारे लगाए और ढोल-नगाड़ों की धुन पर जमकर नृत्य किया।

होली उत्सव समिति द्वारा आजाद चौक पर बड़ी स्क्रीन के माध्यम से मैच का सीधा प्रसारण भी किया गया था, जिसे देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। जैसे ही भारत की जीत की घोषणा हुई, पूरे चौक पर खुशी की लहर दौड़ गई और लोगों ने आतिशबाजी कर अपनी खुशी जाहिर की।

इसके बाद उत्साहित युवाओं ने शहर के प्रमुख मार्गों से विजय जुलूस निकाला। जुलूस के दौरान देशभक्ति के नारे गूंजते रहे और लोग तिरंगा लेकर सड़कों पर जश्न मनाते नजर आए।

भारत की जीत के अवसर पर रविवार रात को शहर में रंगपंचमी के साथ दीपावली जैसा माहौल बन गया और देर रात तक आतिशबाजी होती रही।

तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से तीन घायल, डायल 112 ने पहुंचाया अस्पताल

दिव्यांग होने के बावजूद जनगणना कार्य में निभा रहे अहम भूमिका

डॉलर समूह के चैयरमैन के निधन से आर्य जगत में शोक व्याप्त।

अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस पर विधिक जागरूकता शिविर का सफल आयोजन

चलते ट्रक से बदमाशों ने चुराया माल, वीडियो हो रहा वायरल