🔥 ट्रेंडिंग

स्वामी विवेकानंद जयंती के अवसर पर रन फॉर स्वदेशी कार्यक्रम का आयोजन किया

 ब्यूरो किशोर सिंह राजपूत शाजापुर 

शाजापुर।किला परिसर स्थित शासकीय कन्या महाविद्यालय में आज शासन के निर्देशानुसार राष्ट्रीय युवा दिवस स्वामी विवेकानंद जी की जयंती के अवसर पर रन फॉर स्वदेशी कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रभारी प्राचार्य  सोनू कनेश ने की। उन्होंने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि रन फॉर स्वदेशी केवल एक दौड़ नहीं है, बल्कि आत्मनिर्भर भारत और पूर्ण रोजगार युक्त भारत निर्माण का जन आंदोलन है। इस दौड़ का मुख्य उद्देश्य युवाओं को स्वदेशी मूल्यों, उद्यमिता कौशल और शारीरिक, मानसिक स्वास्थ्य तथा राष्ट्र निर्माण के प्रति सक्रिय भागीदारी हेतु प्रेरित करना है।

स्वामी विवेकानंद कार्यक्रम प्रभारी डॉ. कपिल जाटव ने बताया कि भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी मध्यप्रदेश राज्य शाखा द्वारा स्वामी विवेकानंद जी की जयंती को यूथ रेडक्रॉस के अंतर्गत 6 जनवरी 2026 से 12 जनवरी 2026 तक सेवा सप्ताह के रूप में मनाया गया, जिसके अंतर्गत महाविद्यालय में स्वामी विवेकानंद जी के जीवन से संबंधित उनके विचारों एवं राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान विषय पर आधारित निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। तत्पश्चात महाविद्यालय में स्वच्छता जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। दिनांक 09.01.2026 को नशा मुक्ति से संबंधित जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। अंत में दिनांक 12.01.2026 को सेवा सप्ताह का समापन समारोह किया गया। जिसमें आईसीटीसी परामर्शदाता श्री उदयसिंह राजपूत ने छात्राओं को रक्तदान एवं एड्स से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान करते हुए बताया कि वर्तमान समय में रक्तदान में ज्यादा से ज्यादा नागरिकों को भागीदारी करना चाहिए, लेकिन इसी के साथ रक्तदान करते समय कुछ सावधानियां रखना भी बहुत आवश्यक है, ताकि हम अवांछित बीमारियों से बच सके और राष्ट्र निर्माण में अपना योगदान दे सकें। एड्स दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में विजयी प्रतिभागियों को रेड रिबन क्लब के अंतर्गत पुरस्कार वितरण  दीपिका गुप्ता के मार्गदर्शन में किया गया। कार्यक्रम का संचालन डॉ. संदीप कुमार सिंह ने किया। आभार  जेपी माथुर ने माना। कार्यक्रम में डॉ. रितेश महाडिक,  अनिल नागर, नरेन्द्र कुमार भाटी,  शंकरलाल कुशवाह सहित बड़ी संख्या में छात्राएं मौजूद रहीं।

तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से तीन घायल, डायल 112 ने पहुंचाया अस्पताल

दिव्यांग होने के बावजूद जनगणना कार्य में निभा रहे अहम भूमिका

डॉलर समूह के चैयरमैन के निधन से आर्य जगत में शोक व्याप्त।

अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस पर विधिक जागरूकता शिविर का सफल आयोजन

चलते ट्रक से बदमाशों ने चुराया माल, वीडियो हो रहा वायरल