किशोर सिंह राजपूत 9981757273
🔔 यह भी पढ़ें...
शाजापुर। जिले की नवपदस्थ पुलिस अधीक्षक श्रीमती प्रियंका शुक्ला ने मंगलवार को विधिवत रूप से शाजापुर पुलिस अधीक्षक का पदभार ग्रहण किया। इस अवसर पर निवर्तमान पुलिस अधीक्षक यशपाल सिंह राजपूत ने उन्हें कार्यभार सौंपते हुए जिले की कानून-व्यवस्था, अपराध नियंत्रण, प्रशासनिक व्यवस्थाओं तथा पुलिस की विभिन्न शाखाओं की कार्यप्रणाली से संबंधित आवश्यक जानकारी दी। पदभार ग्रहण करने के बाद एसपी प्रियंका शुक्ला ने जिले के राजपत्रित अधिकारियों एवं पुलिस अधिकारियों-कर्मचारियों से परिचय प्राप्त किया। उन्होंने कहा कि जिले में प्रभावी कानून-व्यवस्था बनाए रखना, अपराधों पर सख्त नियंत्रण, महिला एवं बाल सुरक्षा को मजबूत करना तथा साइबर अपराधों की रोकथाम और साइबर जागरूकता बढ़ाना उनकी प्राथमिक प्राथमिकताओं में शामिल रहेगा। उन्होंने कहा कि पुलिस और आमजन के बीच विश्वास एवं संवाद को मजबूत किया जाएगा। पुलिसिंग को अधिक संवेदनशील, पारदर्शी, जवाबदेह और जन-केंद्रित बनाते हुए लोगों की समस्याओं का त्वरित एवं निष्पक्ष निराकरण सुनिश्चित किया जाएगा। एसपी प्रियंका शुक्ला ने कहा, “आमजन का विश्वास ही पुलिस की सबसे बड़ी शक्ति है।” उन्होंने अपराधों की प्रभावी रोकथाम, आधुनिक एवं परिणाममुखी पुलिस व्यवस्था विकसित करने तथा जनता को बेहतर पुलिस सेवाएं उपलब्ध कराने की प्रतिबद्धता भी व्यक्त की।



टॉप न्यूज़










शेयर करें
















































