किशोर सिंह राजपूत 9981757273
शाजापुर। अपनी मेहनत की फसल बेचने आए किसानों के बीच ‘पहले नंबर’ की होड़ इस कदर बढ़ी कि रविवार दोपहर शाजापुर जिले की चौकी नसीराबाद स्थित एक वेयर हाउस रणक्षेत्र में तब्दील हो गया। ट्रैक्टर-ट्रॉलियों की लंबी कतार में आगे लगने की मामूली बात पर शुरू हुआ विवाद इतना हिंसक हुआ कि किसानों के दो गुटों ने एक-दूसरे पर लाठी-डंडों और पत्थरों से हमला कर दिया। इस खूनी संघर्ष में 12 लोग घायल हुए हैं, जिनमें से 3 की हालत गंभीर बताई जा रही है।
🔔 यह भी पढ़ें...
जानकारी के अनुसार, शुजालपुर के नसीराबाद स्थित वेयर हाउस पर रविवार को गेहूं की तुलाई के लिए भारी संख्या में किसान पहुंचे थे। भीषण गर्मी और अव्यवस्था के बीच ट्रैक्टरों की लंबी कतार लगी हुई थी। इसी दौरान लाइन में नंबर लगाने की बात को लेकर दो पक्षों के बीच तीखी बहस शुरू हो गई। देखते ही देखते बात गाली-गलौज से बढ़कर मारपीट तक पहुँच गई।
सोमवार को इस घटना का एक रोंगटे खड़े कर देने वाला वीडियो सामने आया है। वीडियो में साफ़ देखा जा सकता है कि किसान एक-दूसरे पर बेरहमी से लाठियां बरसा रहे हैं और बड़े-बड़े पत्थरों से हमला कर रहे हैं। मौके पर अफरा-तफरी मच गई और अन्य किसान अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागते नजर आए।



टॉप न्यूज़










शेयर करें















































