🔥 ट्रेंडिंग

शाजापुर चाइना डोर ने युवक को किया जख्मी, पैर में आए छह टांके

शाजापुर।शहर में प्रतिबंधित चाइना डोर का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। ताजा मामले में स्थानीय निवासी राजकुमार कोटवानी इस जानलेवा डोर का शिकार हो गए। कटी हुई पतंग की डोर पैर में उलझने और खिंचाव के कारण वे गंभीर रूप से घायल हो गए, जिसके चलते उन्हें अस्पताल में भर्ती होना पड़ा।

भट्ट मोहल्ले में हुई घटना । राजकुमार कोटवानी भट्ट मोहल्ले से होकर अपने घर की ओर जा रहे थे। इसी दौरान अचानक रास्ते में पड़ी एक कटी हुई पतंग की डोर उनके पांव में उलझ गई। इससे पहले कि वे कुछ समझ पाते, डोर में अचानक तेज खिंचाव आया। चाइना डोर इतनी धारदार थी कि उसने उनके पैर की खाल और मांस को बुरी तरह काट दिया।

घटना के तुरंत बाद राजकुमार को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया। घाव गहरा होने के कारण डॉक्टरों को उनके पैर में 6 टांके लगाने पड़े। राजकुमार ने बताया कि अगर यह डोर गले में उलझती, तो परिणाम और भी घातक हो सकते थे।

10 साल से फरार एनडीपीएस का आरोपी गिरफ्तार, सुनेरा पुलिस को बड़ी सफलता

17 वर्षीय किशोरी ने फांसी लगाकर की आत्महत्य 

सांप के डसने से तीन वर्षीय मासूम की बिगड़ी तबीयत, जिला अस्पताल में समय पर इलाज से बची जान

एसपी यशपालसिंह राजपूत का तबादला, आईपीएस प्रियंका शुक्ला शाजापुर एसपी पदस्थ

नाले के गहरे चैंबर में फंसी गाय को गौरक्षा सेना ने सुरक्षित निकाला

error: Content is protected !!