शाजापुर। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर सोमवार को शाजापुर के सांदीपनि हायर सेकेंडरी स्कूल में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शाजापुर विधायक अरुण भीमावत उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय की प्राचार्य सविता सोनी ने की।

🔔 यह भी पढ़ें...
इस अवसर पर युवा भारत संस्था के समस्त स्टाफ द्वारा कार्यक्रम का आयोजन कर क्षेत्र की महिलाओं का सम्मान किया गया। विधायक अरुण भीमावत ने महिलाओं को प्रमाण पत्र वितरित कर उनके कार्यों की सराहना की। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि समाज के विकास में महिलाओं की महत्वपूर्ण भूमिका है और उनके सशक्तिकरण से ही देश प्रगति के मार्ग पर आगे बढ़ सकता है।
कार्यक्रम के दौरान महिलाओं को शिक्षा, आत्मनिर्भरता और सामाजिक जागरूकता के प्रति प्रेरित किया गया। इस अवसर पर विद्यालय स्टाफ, युवा भारत संस्था के सदस्य तथा बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित रहीं। कार्यक्रम का समापन सभी अतिथियों के आभार प्रदर्शन के साथ किया गया।



टॉप न्यूज़









शेयर करें
















































