🔥 ट्रेंडिंग

रात्री टूर्नामेंट में पुलिसकर्मी से मारपीट, जान से मारने की धमकी दी

किशोर सिंह राजपूत 9981757273

शाजापुर। शहर के हायर सेकेंडरी स्कूल ग्राउंड पर चल रहे रात्रिकालीन क्रिकेट टूर्नामेंट के दौरान पटाखा फोड़ने की बात को लेकर पुलिसकर्मी के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़ित आरक्षक ने दो युवकों पर गाली-गलौज, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। मामले में कोतवाली थाना पुलिस ने दो युवकों पर केस दर्ज किया है।

कोतवाली थाने से प्राप्त जानकारी अनुसार फरियादी आरक्षक क्रमांक 247 प्रेमनारायण वर्मा पिता हजारीलाल वर्मा, उम्र 32 वर्ष, वर्तमान में पुलिस लाइन शाजापुर में पदस्थ हैं। रिपोर्ट दर्ज कराई कि 11 मई 2026 की रात ड्यूटी के बाद वह हाईयर सेकेंडरी ग्राउंड में चल रहे रात्रिकालीन टूर्नामेंट को देखने पहुंचे थे।

रात करीब 2 बजे वह अपनी मोटरसाइकिल पर बैठकर मैच देख रहे थे। इसी दौरान दो युवक पटाखे फोड़ रहे थे। एक पटाखा छिटककर आरक्षक के पैर के पास गिरा। इस पर उन्होंने दोनों युवकों से भीड़भाड़ वाले स्थान से दूर जाकर पटाखे फोड़ने की बात कही। आरोप है कि इस बात पर दोनों युवक भड़क गए और गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर अंकित केवट ने आरक्षक को मोटरसाइकिल से नीचे गिरा दिया और दोनों ने थप्पड़ व मुक्कों से मारपीट की। घटना में आरक्षक को गाल और सीने पर चोटें आईं। मौके पर मौजूद आरक्षक शिशुपाल, आरक्षक संजय पटेल एवं रवि धाकड़ ने बीच-बचाव किया।

फरियादी के अनुसार आरोपियों ने मैच खत्म होने के बाद जान से खत्म करने की धमकी भी दी। मामले में आरक्षक प्रेमनारायण ने मंगलवार को कोतवाली थाने पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

नगर पालिका के पीछे अनियंत्रित कार नहर में उतरी, हादसा टला

शाजापुर को मिली नई पुलिस कप्तान, एसपी यशपाल सिंह राजपूत का तबादला इंदौर रेल पुलिस में

10 साल से फरार एनडीपीएस का आरोपी गिरफ्तार, सुनेरा पुलिस को बड़ी सफलता

17 वर्षीय किशोरी ने फांसी लगाकर की आत्महत्य 

सांप के डसने से तीन वर्षीय मासूम की बिगड़ी तबीयत, जिला अस्पताल में समय पर इलाज से बची जान

error: Content is protected !!