शाजापुर।युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार के अंतर्गत मेरा युवा भारत केन्द्र संगठन के आदेषानुसार एवं मेरा युवा भारत केनद्र के जिला युवा अधिकारी सागर वाधवानी के निर्देषानुसार दिनांक 04.02.2026 को जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिता का अयोजन शासकीय उत्कृष्ठ विद्यालय खेल मैदान परिसर पर आयोजित की गई। श्री नवीन वर्मा संचालक कंचन वेलफेलर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एवं सविता सोनी प्राचार्या शासकीय सांदीपनी सीएम राईस विद्यालय शाजापुर के विषेष अतिथि मे सम्पन्न किया गया। मेरा युवा भारत जिला शाजापुर द्वारा समस्त अतिथियो को शाल श्रीफल देकर सम्मानित किया गया। विकासखण्ड स्तर पर प्रथम द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त विजेता खिलाडियो जिला स्तर पर खेलकुद प्रतियोगिता आयेजित की गई। उक्त खेल प्रतियोगिता दो समुह मे आयोजित की गई। जिसमे प्रथम समृह मे ग्रुप खेल रखे गये एवं द्वितीय समुह मे एकल खेल रखे गये। केन्द्र के भरत शर्मा द्वारा सर्वपथम बताया कि दिनांक 03.02.2026 को आगर/बडौद, शुजालपुर एवं कालापीपल मे विकाखण्ड स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता आयोजित की गई थी जिसमे सभी समुह मे आयेजित प्रतियोगिता के विजेता प्रतिभागियो हेतु स्तर पर जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिता आयोजित की गई। जिसमे प्रथम समुह मे रस्साकस्सी पुरूष वर्ग प्रतियोगिता मे प्रथम विजेता इटरनल स्कुल शाजापुर द्वितीय सहारा पब्लिक स्कुल कालापीपल एवं तृतीय स्थान पर कप्तान 11 शुजालपुर टीम रही। द्वितीय खो-खो महिला वर्ग प्रतियोगिता मे प्रथम विजेता विद्या सागर ऐकेडमी मक्सी द्वितीय विजेता शासकीय पीएम श्री स्कुल शुजालपुर तृतीय विजेता सहारा पब्लिक स्कुल कालापीपल रही। इसी क्रम मे द्वितीय समुह एकल मे 100 मीटर दौड महिला वर्ग मे प्रथम विजेता कु. मनीषा मेवाडा द्वितीय विजेता कु. प्रितीका अग्रवाल तृतीय विजेता कु. गुन्जन परमार रही। 200मीटर दौड महिला समुह मे प्रथम विजेता कु. मनीषा मेवाडा द्वितीय विजेता कु. प्रितीका अग्रवाल तृतीय विजेता कु. जिया मालवीय रही। गोला फेंक पुरूष वर्ग प्रथम विजेता सागर कुषवाह द्वितीय विजेता नीरज दांगी एवं तृतीय विजेता तुषार मेवाडा रहे। 200 मीटर दौड पुरूष वर्ग प्रथम विजेता षिवराजसिंह द्वितीय विजेता रवि मेवाडा एवं तृतीय विजेता आयुष डांगरे रहे। कार्यक्रम मे विजेता प्रतिभागियो को उपस्थित अतिथियो द्वारा षिल्ड, प्रमाण पत्र, मैडल एवं गु्रप समुह प्रथम विजेता टीम को स्पोर्टस कीट देकर पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम मे प्रथम वक्ता मे रूप् मे नवीन वर्मा जी ने युवाओ को उद्बोधन देते हुए कहा की हमे खेल खेल भावना के साथ खेलना चाहिए इसमे हार जीत पर मायुस नही होना चाहिए। द्वितीय वक्ता के रूप मे प्राचार्या सविता सोनी द्वारा विजेता खिलाडियो को बधाई देते हुए कहा कि खेल हमारे जीवन मे बहुत महत्वपूर्ण होते है इनसे हमारे हमारा शरीर भी स्वस्थ एव फीट रहता है। कार्यक्रम का संचालन पूर्व राष्ट्रीय युवा कोर मौसम मण्डलोई ने किया एवं आभार पूर्व राष्ट्रीय युवा कोर नरेन्द्र पाटीदार ने किया। इस अवसर पर गौरव नागर, श्रीकांत यादव शासकीय सांदीपनी विद्यालय के षिक्षक रामगोपाल देवतवाल जी का विषेष सहयोग रहा।
🔔 यह भी पढ़ें...
सागर वाधवानी जिला युवा अधिकारी मेरा युवा भारत केन्द्र शाजापुर म.प्र.



टॉप न्यूज़










शेयर करें














































