🔥 ट्रेंडिंग

अवैध शराब कारोबार पर करैरा में बड़ी कार्रवाई, 446 लीटर हाथ भट्टी शराब जब्त

शिवपुरी।दिनारा करेरा जिले में अवैध शराब कारोबार के विरुद्ध आबकारी विभाग द्वारा लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में आज वृत्त करैरा अंतर्गत आबकारी विभाग ने बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया। यह कार्रवाई कलेक्टर रविन्द्र चौधरी एवं उपायुक्त आबकारी संभागीय उड़नदस्ता ग्वालियर संदीप शर्मा के निर्देशन में तथा जिला आबकारी अधिकारी श्री शुभम दांगोड़े के नेतृत्व में की गई।

कार्रवाई के दौरान वृत्त करैरा प्रभारी गौरव कुमार कोल द्वारा करैरा क्षेत्रांतर्गत टीला रोड स्थित हाईवे के पास कंजर डेरा में दबिश दी गई। मौके से 446 लीटर हाथ भट्टी कच्ची शराब जब्त की गई। साथ ही 8450 किलोग्राम गुड़ लाहन का सैंपल लेकर उसे मौके पर ही नष्ट किया गया।

आबकारी विभाग के अनुसार, जब्त की गई सामग्री एवं नष्ट किए गए गुड़ लाहन की अनुमानित कीमत लगभग 10,96,000 रुपये है। इस पूरी कार्रवाई में आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34(1) के तहत कुल 11 प्रकरण दर्ज किए गए हैं।

इस संपूर्ण दबिश एवं कार्रवाई में वृत्त प्रभारी गौरव कुमार कोल, आबकारी उपनिरीक्षक राहुल गुप्ता, लोकेश बेवारिया, आरक्षक गिर्राज, सतीश, डोंगर सिंह, रितिक, सैनिक श्रीमती सुमन, रितु एवं दिलीप का सराहनीय योगदान रहा।

आबकारी विभाग शिवपुरी द्वारा स्पष्ट किया गया है कि भविष्य में भी जिले में नशीले पदार्थों के विरुद्ध कार्रवाई सतत रूप से जारी रहेगी, और अवैध शराब कारोबार में संलिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।

तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से तीन घायल, डायल 112 ने पहुंचाया अस्पताल

दिव्यांग होने के बावजूद जनगणना कार्य में निभा रहे अहम भूमिका

डॉलर समूह के चैयरमैन के निधन से आर्य जगत में शोक व्याप्त।

अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस पर विधिक जागरूकता शिविर का सफल आयोजन

चलते ट्रक से बदमाशों ने चुराया माल, वीडियो हो रहा वायरल