🔥 ट्रेंडिंग

अयोध्या की तर्ज पर उज्जैन में आकार ले रहा भगवान श्रीराम का मंदिर

उज्जैन | शहर में अयोध्या की तर्ज पर श्रीराम मंदिर का निर्माण हो रहा है। मंगलनाथ मार्ग पर श्री सांदीपनि आश्रम के सामने यह निर्माण वर्ष 2018 से चल रहा है। मंदिर का निर्माण श्री स्वामी रामानंद संत आश्रम के महंत महामंडलेश्वर स्वामी अभिराम दास त्यागी महाराज

(हिमालयवासी) करवा रहे हैं। आश्रम के व्यवस्थापक महंत मुनिशरण दास त्यागी महाराज ने बताया कि निर्माण गुजरात व जयपुर के कारीगर कर रहे हैं। करीब एक वर्ष में मंदिर का निर्माण पूरा हो जाएगा। नक्काशी व कारीगरी के लिहाज से यह प्रदेश का अनूठा मंदिर रहेगा। निर्माण पूरा होने पर मंदिर

में श्रीराम-सीता माता, हनुमानजी और स्फटिक धातु के महादेव की प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा की जाएगी। वर्तमान में आश्रम में श्रीराम चरित मानस नवा परायण का पाठ चल रहा है। आश्रम में देश के विभिन्न क्षेत्रों के करीब 60-70 संत निवासरत होकर धार्मिक गतिविधियों में लीन है।

राष्ट्रीय पक्षी मोर घायल, डायल-112 ने पहुंचाया वन विभाग के सुपुर्द

हज यात्रा पर जा रहे हज यात्री का नूरानी मस्जिद में भावभीना स्वागत,

अनमोल सेवा समिति द्वारा संगोष्ठी का आयोजन। 

जमीन के सीमांकन के दौरान खूनी संघर्ष, पटवारी के सामने चलीं तलवारें और लाठियां

शाजापुर पुलिस की जल सेवा, हाईवे पर वाहन चालकों को पिलाया शीतल जल