🔥 ट्रेंडिंग

प्रतिबंध के बाद भी शहर में बिक रही जानलेवा चाइना डोर,

 किशोर सिंह राजपूत 

प्रतिबंध के बाद भी शहर में बिक रही जानलेवा चाइना डोर, कबूतर की तड़पकर मौत

शाजापुर। प्रशासन द्वारा लगाए गए कड़े प्रतिबंध और आदेशों के बावजूद शहर में जानलेवा चाइना डोर (चाइनीज मांझा) की बिक्री थमने का नाम नहीं ले रही है। खुलेआम बिक रही इस घातक डोर के कारण अब बेजुबान पक्षी काल के गाल में समा रहे हैं। शहर के किला गेट क्षेत्र का है, जहाँ एक कबूतर बिजली के पोल पर लटकी चाइना डोर में उलझकर अपनी जान गंवा बैठा।, लाइट के पोल पर फंसी चाइना डोर में कबूतर का पंख और गला बुरी तरह उलझ गया था, जिससे वह घंटों हवा में लटक कर तड़पता रहा और अंततः उसने दम तोड़ दिया।

चाइना डोर न केवल पक्षियों के लिए बल्कि दोपहिया वाहन चालकों के लिए भी जानलेवा साबित होती है। शहरवासियों ने प्रशासन से मांग की है कि केवल कागजी पाबंदी के बजाय धरातल पर सख्त कार्रवाई की जाए और उन दुकानों पर छापे मारे जाएं जहाँ चोरी-छिपे यह मौत का सामान बेचा जा रहा है। यदि समय रहते कार्रवाई नहीं हुई, तो आगामी दिनों में कोई बड़ी मानवीय दुर्घटना भी हो सकती है।

10 साल से फरार एनडीपीएस का आरोपी गिरफ्तार, सुनेरा पुलिस को बड़ी सफलता

17 वर्षीय किशोरी ने फांसी लगाकर की आत्महत्य 

सांप के डसने से तीन वर्षीय मासूम की बिगड़ी तबीयत, जिला अस्पताल में समय पर इलाज से बची जान

एसपी यशपालसिंह राजपूत का तबादला, आईपीएस प्रियंका शुक्ला शाजापुर एसपी पदस्थ

नाले के गहरे चैंबर में फंसी गाय को गौरक्षा सेना ने सुरक्षित निकाला

error: Content is protected !!