🔥 ट्रेंडिंग

कौटिल्य के बाल वैज्ञानिकों ने अपनी सोच से दिखाई भविष्य की स्वर्णिम राह

वातावरण की नमी से हो सकेगी सिंचाई, बढ़ेगी हरियाली

शाजापुर। एक यंत्र ऐसा होगा जो वातावरण की नमी को पेड़ों के लिए संरक्षित कर सकेगा। इससे पेड़ों की सिंचाई हो सकेगी और हरियाली भी बढ़ेगी। जिले का घटना वन क्षेत्र भी इस यंत्र की सहायता से बढ़ सकता है। एक यंत्र घर में रखे अनाज को सड़ने से बचाएगा। यदि अनाज में कीड़े लगने लगेंगे तो इस यंत्र में लगे सेंसर की सहायता से वह नमी को डिटेक्ट कर सकेगा और अनाज को सड़ने से बचाएगा।

यह अविष्कार किए एबी रोड स्थित कौटिल्य एज्यूकेशन के बाल वैज्ञानिकों ने जिनकी सोच ने भविष्य की स्वर्णिम राह दिखाई। इनकी इतनी आगे की सोच ने हर किसी को अचंभित कर दिया। इनके अविष्कार यहीं तक नही रूके। बल्कि विद्यालय परिसर में अन्य बाल वैज्ञानिकों के रोबोट रेस, रोबोट फाईट और मैच ने भी सभी को आश्चर्यचकित कर दिया। जिनकी सोच को वहां उपस्थित न्यायाधीश, मीडियाकर्मियों व अन्य अतिथियों ने खूब सराहा। इस आयोजन में तीन मुख्य रोबोटिक्स प्रतियोगिताएं रोबो फाइट, रोबो रेस, और रोबो सॉकर आयोजित की गईं, जिनमें स्कूल स्तर के छात्रों ने अपने इंजीनियरिंग कौशल का शानदार प्रदर्शन किया। इसके साथ ही एक विज्ञान प्रदर्शनी भी लगाई गई, जहां छात्रों द्वारा विकसित किए गए अनूठे प्रोजेक्ट्स ने सभी का ध्यान खींचा। इनमें प्रज्ञान वर्किंग रोवर, स्पेस वेजिटेशन मॉडल, सिलो रैनसिडिटी मानिटरिंग सिस्टम जैसे भविष्योन्मुखी शामिल थे, जो दर्शाते हैं कि कौटिल्य के छात्र वास्तविक दुनिया की समस्याओं के समाधान के लिए तैयार हैं।

हमें भी अच्छा करने को प्रेरित करती है बच्चों की स्वतंत्र सोच: बोरासी

कार्यक्रम की मुख्य अतिथि न्यायाधीश नमिता बोरासी ने कौैटिल्य एज्यूकेशन एकेडमी में आयोजित विज्ञान प्रदर्शनी कार्यक्रम ‘‘टेक उड़ान’’ को संबोधित करते हुए कहा कि इन बच्चों ने अपनी सोच से भविष्य को स्वर्णिम बनाने पर जोर दिया है। इन्होंने अपनी स्वतंत्र सोच से हमें आने वाले कल का आईना दिखाया है और जीवन की राह को आसान करना सिखाया है। इनके द्वारा तैयार मॉडल हमें भी अच्छा करने के लिए प्रेरित करते हैं। जिन्होंने कई दिनों की मेहनत के बाद इन्हें तैयार किया है। उन्होंने कहा कि जिस बारे में हम लोग सोच नहीं सकते उसे इन लोगांे ने करके दिखाया है। यह हमें दिखाता है कि देश का भविष्य सुरक्षित हाथों में होगा। कार्यक्रम को प्रेस क्लब अध्यक्ष दीपक चौहान, प्रेस क्लब सह सचिव पं. गोविंद शर्मा, विद्यालय संचालक ब्रजेश यादव, संचालिका शशि यादव, प्राचार्य नरेंद्रसिंह डोडिया ने भी संबोधित करते हुए इन बाल वैज्ञानिकों द्वारा तैयार मॉडलों की जमकर सराहना की। इस अवसर पर विद्यालय के उप प्राचार्य रामकृष्ण पाटीदार, प्रशासनिक समिति अधिकारी पंकज यादव, आर्यन यादव सहित बड़ी संख्या में शिक्षक-शिक्षिकाएं व विद्यार्थी उपस्थित थे।

बिना हेलमेट के अपने माता-पिता को नहीं चलाने देंगे वाहन

कार्यक्रम में उपस्थित विशेष अतिथि सूबेदार रवि वर्मा ने भी बच्चों को यातायात के नियमों के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि हम सड़क पर लोगों की सुरक्षा करते हैं। आप लोग भी नन्हे सिपाही ही हो, जिन्हें अपने माता-पिता की सुरक्षा करना है। यदि वे बिना हेलमेट के वाहन चलाएं तो उन्हें रोकना हैै। इस पर बच्चों ने शपथ ली कि वे अपने माता-पिता को बिना हेलमेट के वाहन नहीं चलाने देंग

10 साल से फरार एनडीपीएस का आरोपी गिरफ्तार, सुनेरा पुलिस को बड़ी सफलता

17 वर्षीय किशोरी ने फांसी लगाकर की आत्महत्य 

सांप के डसने से तीन वर्षीय मासूम की बिगड़ी तबीयत, जिला अस्पताल में समय पर इलाज से बची जान

एसपी यशपालसिंह राजपूत का तबादला, आईपीएस प्रियंका शुक्ला शाजापुर एसपी पदस्थ

नाले के गहरे चैंबर में फंसी गाय को गौरक्षा सेना ने सुरक्षित निकाला

error: Content is protected !!