🔥 ट्रेंडिंग

होली पर घर आए चार लंबे समय से फरार वारंटी गिरफ्तार

शाजापुर। जिले की बेरछा थाना पुलिस ने त्यौहारों के मद्देनजर अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान में बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने विभिन्न गंभीर मामलों में पिछले कई वर्षों से फरार चल रहे चार स्थायी वारंटियों को घेराबंदी कर गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों में दुष्कर्म और मारपीट जैसे मामलों के अपराधी शामिल हैं।

सूचना पर दी दबिश

पुलिस को  सूचना मिली थी कि लंबे समय से फरार चल रहे कुछ वारंटी होली के त्यौहार पर अपने गांव आए हुए हैं। सूचना की तस्दीक करते हुए पुलिस टीम ने तत्काल योजनाबद्ध तरीके से दबिश दी और घेराबंदी कर चारों आरोपियों को धर दबोचा।

मिथुन पिता जगदीश नाथ: यह आरोपी पिछले 3 वर्षों से धारा 363, 366 और 376  मामले में फरार चल रहा था।कालू नाथ पिता रमेश नाथ मारपीट के मामले में पुलिस को पिछले 6 साल से इसकी तलाश थी।भेरू पिता मधु नाथ: मारपीट की घटनाओं में संलिप्त यह आरोपी 5 साल से फरार था।संजय पिता भेरू नाथ: यह भी मारपीट के मामले में पिछले 5 वर्षों से पुलिस की पकड़ से बाहर था।

पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका

इस कार्रवाई में उपनिरीक्षक (SI) दिलीप, उपनिरीक्षक मेहरबान, सहायक उपनिरीक्षक (ASI) केदार पटेल, सहायक उपनिरीक्षक सुरेंद्र घनघोरिया और हेड कांस्टेबल विनोद शर्मा सहित थाने के अन्य स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

राष्ट्रीय पक्षी मोर घायल, डायल-112 ने पहुंचाया वन विभाग के सुपुर्द

हज यात्रा पर जा रहे हज यात्री का नूरानी मस्जिद में भावभीना स्वागत,

अनमोल सेवा समिति द्वारा संगोष्ठी का आयोजन। 

जमीन के सीमांकन के दौरान खूनी संघर्ष, पटवारी के सामने चलीं तलवारें और लाठियां

शाजापुर पुलिस की जल सेवा, हाईवे पर वाहन चालकों को पिलाया शीतल जल