🔥 ट्रेंडिंग

महिलाओं और युवाओं के लिए खोखला साबित हुआ केंद्र का बजट

शूजालपुर।संयुक्त सचिव मध्य प्रदेश कांग्रेस पार्टी एवं पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष  रचना जैन ने केंद्र सरकार द्वारा प्रस्तुत बजट पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि यह बजट महिलाओं, युवाओं, बेरोजगारों एवं किसानों के हितों को पूरी तरह नजरअंदाज करता है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने बजट में बड़े-बड़े वादे किए हैं, लेकिन आम जनता को इससे कोई वास्तविक राहत मिलती नजर नहीं आ रही है।

रचाना जैन ने कहा कि देश का युवा वर्ग रोजगार की गंभीर समस्या से जूझ रहा है, लेकिन बजट में रोजगार सृजन के लिए कोई ठोस और प्रभावी योजना नहीं लाई गई। महिलाओं के सशक्तिकरण की बातें केवल घोषणाओं तक सीमित हैं और ज़मीनी स्तर पर इनके क्रियान्वयन को लेकर बजट में स्पष्टता नहीं है।

उन्होंने आगे कहा कि किसान बढ़ती लागत, खाद-बीज और डीज़ल की महंगाई से परेशान हैं, लेकिन केंद्र सरकार के बजट में किसानों को राहत देने के लिए कोई ठोस प्रावधान नहीं किया गया। इसके साथ ही महंगाई लगातार बढ़ रही है, लेकिन आम आदमी को राहत देने की दिशा में बजट पूरी तरह असफल रहा है।

रचना जैन ने मांग की कि केंद्र सरकार बजट पर पुनर्विचार करे और महिलाओं, युवाओं, किसानों एवं बेरोजगारों के लिए जनहितकारी योजनाओं को प्राथमिकता दे, ताकि देश की जनता को इसका वास्तविक लाभ मिल सके।

10 साल से फरार एनडीपीएस का आरोपी गिरफ्तार, सुनेरा पुलिस को बड़ी सफलता

17 वर्षीय किशोरी ने फांसी लगाकर की आत्महत्य 

सांप के डसने से तीन वर्षीय मासूम की बिगड़ी तबीयत, जिला अस्पताल में समय पर इलाज से बची जान

एसपी यशपालसिंह राजपूत का तबादला, आईपीएस प्रियंका शुक्ला शाजापुर एसपी पदस्थ

नाले के गहरे चैंबर में फंसी गाय को गौरक्षा सेना ने सुरक्षित निकाला

error: Content is protected !!