इंदौर।शहर में हनीट्रैप के एक संगठित गिरोह का पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। इंदौर के बड़गोंदा क्षेत्र में सक्रिय इस गिरोह द्वारा लोगों को सोशल मीडिया के जरिए फंसाकर ब्लैकमेल किया जा रहा था। पुलिस ने इस मामले में दो महिलाओं और एक युवक को गिरफ्तार किया है, जबकि एक अन्य महिला आरोपी अभी फरार बताई जा रही है।
पुलिस जांच में सामने आया कि गिरोह पहले सोशल मीडिया पर अनजान लोगों से दोस्ती करता था। इसके बाद मुलाकात के बहाने उन्हें सुनसान स्थान या रिसॉर्ट पर बुलाया जाता था। वहां आपत्तिजनक स्थिति बनाकर वीडियो या फोटो तैयार किए जाते थे और फिर इन्हीं के आधार पर ब्लैकमेल कर लाखों रुपये वसूले जाते थे।
🔔 यह भी पढ़ें...
इस गिरोह का एक शिकार रिटायर्ड फौजी भी बना, जिसे पहले जाल में फंसाया गया और बाद में बदनामी के डर से उससे बड़ी रकम वसूली गई। इसके अलावा एक अन्य युवक के साथ भी इसी तरह की वारदात सामने आई है।
पुलिस का मानना है कि यह गिरोह पहले भी कई लोगों को निशाना बना चुका है और अब तक कई मामलों का खुलासा होना बाकी है। फरार आरोपी की तलाश जारी है और मामले की गहन जांच की जा रही है।
पुलिस ने आम लोगों से अपील की है कि सोशल मीडिया पर अनजान व्यक्तियों से संपर्क और मुलाकात करते समय सतर्क रहें, ताकि इस तरह के अपराधों से बचा जा सके।



इंदौर









शेयर करें
















































