पोलायकला मुकेश शर्मा
प्रभारी तहसीलदार बोली नहीं काटेंगे मतदाता सूची से किसी के भी नाम बी एल ओ देंगे प्रमाणीकरण
🔔 यह भी पढ़ें...
एस आई आर के संबंध में आज नगर पोलायकला का एक प्रतिनिधि मंडल मंगलवार को डिप्टी कलेक्टर व प्रभारी तहसीलदार अंकिता से मिला और एस आई आर में आ रही कठिनाइयों से प्रभारी तहसीलदार को अवगत कराया इसके बाद प्रभारी तहसीलदार ने कहा कि किसी का भी नाम मतदाता सूची से नहीं काटेंगे सभी नाम का वेरिफिकेशन करने के बाद बी एल ओ से एक प्रमाणीकरण लिया जायेगा सोमवार को इस संबंध में जानकारी लेने के लिए वार्ड क्रमांक 8 के पार्षद प्रतिनिधि विनोद मालवीय नगर कांग्रेस अध्यक्ष नरेंद्र दीक्षित अर्जुन मालवीय तहसील कार्यालय पहुंचे थे जहां पर उनको संतुष्ट पूर्ण जानकारी नहीं मिल पाईं थी तहसीलदार ने कहा कि निर्वाचन आयोग की गाइडलाइन के तहत कोई भी व्यक्ति कहीं से भी आपत्ति ले सकता है लेकिन उसका निराकरण करना हमारा काम है हमारे द्वारा बी एल ओ से इसका सत्यापन कार्य कराया जा रहा है किसी भी मतदाता को शपथपत्र देने की आवश्यकता नहीं है

आधार कार्ड के साथ दस्तावेजों का सत्यापन कार्य करके बूथ लेवल अधिकारी के द्वारा रिपोर्ट पेश की जाएगी हमारे द्वारा सभी बीएलओ को निर्देश जारी कर दिए गए हैं उसी के तहत सत्यापन कार्य किया जा रहा है साथ ही तहसीलदार ने कर्मचारियों को भी हिदायत दी कि किसी भी नागरिकों से गलत व्यवहार ना करे अन्यथा कार्यवाही की जावेगी



टॉप न्यूज़









शेयर करें
















































