शाजापुर। करणी सेना परिवार के प्रदेश संगठन मंत्री अजीत सिंह खड़ी डोडिया का आज जन्मदिन है। जन्मदिन के अवसर पर उन्होंने अनोखी पहल की। करणी सेना परिवार द्वारा प्रदेश संगठन मंत्री अजित सिंह के जन्मदिन के मौके पर शाजापुर जिला अस्पताल में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया है।

जिसमें बड़ी संख्या में युवा उत्साह के साथ रक्तदान कर रहे हैं। शिविर का शुभारंभ पुलिस अधीक्षक यशपाल सिंह राजपूत ने फीता काटकर किया और पुष्पहार पहनाकर अजीत सिंह खड़ी डोडिया को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी। इस मौके पर करणी सेना परिवार द्वारा साफा बांधकर पुलिस अधीक्षक श्री राजपूत का सम्मान किया गया। कार्यक्रम में एडिशनल एसपी घनश्याम मालवीय भी पहुंचे और उन्होंने भी रक्तदाताओं का उत्साह बढ़ाया। एडिशनल एसपी मालवीय ने जन्मदिन के मौके पर रक्तदान की पहल को सराहा और कहा कि रक्तदान से बढ़कर कोई सेवा नहीं है। सबको समय-समय पर रक्तदान करना चाहिए। इस मौके पर करणी सेना परिवार के जिला अध्यक्ष सोनू बना सांप खेड़ा भी मौजूद रहे और उनकी टीम ने रक्तदान शिविर की सभी व्यवस्थाएं संभाल रखी हैं। कार्यक्रम में वरिष्ठ पत्रकार मनोज पुरोहित शिवपाल सिंह चौहान मोहित व्यास मोहित राठौड़ और किशोर सिंह राजपूत भी मौजूद रहे।



टॉप न्यूज़










शेयर करें
















































