शाजापुर। जिले के उत्कृष्ट विद्यालय में प्रवेश उत्सव बड़े ही उत्साह और गरिमामय वातावरण में मनाया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित अरुण भीमावत ने नवप्रवेशित विद्यार्थियों का स्वागत किया।
कार्यक्रम के दौरान विधायक भीमावत द्वारा विद्यार्थियों को साइकिल एवं पुस्तकों का वितरण किया गया, जिससे बच्चों में खासा उत्साह देखने को मिला। साथ ही विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उनके ऊपर पुष्प वर्षा कर अभिनंदन किया गया।
🔔 यह भी पढ़ें...
विद्यालय परिसर में आयोजित इस कार्यक्रम में शिक्षकों, अभिभावकों एवं गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति रही। सभी ने शिक्षा के महत्व पर जोर देते हुए बच्चों को नियमित अध्ययन और आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।
प्रवेश उत्सव के माध्यम से विद्यार्थियों में शिक्षा के प्रति रुचि बढ़ाने एवं उन्हें प्रोत्साहित करने का संदेश दिया गया।



टॉप न्यूज़









शेयर करें
















































