शाजापुर। में सात दिवसीय होली उत्सव और रंगपंचमी पर्व को सफल एवं शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने में पुलिस प्रशासन की महत्वपूर्ण भूमिका रही। इसी के तहत शहर के डॉक्टरों द्वारा पुलिस प्रशासन के जवानों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए उनका सम्मान किया गया।

🔔 यह भी पढ़ें...
शहर डॉक्टरों ने पुलिस अधिकारियों और जवानों को भोजन के पैकेट एवं मिठाइयां भेंट कर उनके प्रति धन्यवाद प्रकट किया। इस अवसर पर कहा गया कि होली और रंगपंचमी जैसे बड़े त्योहारों के दौरान शहर में निकलने वाली गैर, जुलूस और विभिन्न आयोजनों को व्यवस्थित रूप से सम्पन्न कराने में पुलिसकर्मियों ने दिन-रात मेहनत कर अपनी जिम्मेदारी निभाई है।
डॉक्टरों ने कहा कि पुलिस प्रशासन की सतर्कता और मुस्तैदी के कारण ही शहर में त्योहारों का माहौल सुरक्षित और शांतिपूर्ण बना रहा। उन्होंने पुलिसकर्मियों की सेवा भावना की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल कार्यों के लिए शुभकामनाएं भी दीं।



टॉप न्यूज़









शेयर करें
















































