🔥 ट्रेंडिंग

पनवाड़ी के पास सड़क हादसा साड़ी बाइक की चेन में फंसने से महिल घायल

शाजापुर/सुनेरा। गुरुवार को सुनेरा थाना अंतर्गत पनवाड़ी के समीप एक हादसा हो गया। इस दुर्घटना में बाइक पर पीछे बैठी एक महिला की साड़ी अचानक गाड़ी की चेन में फंस गई, जिससे वह चलती बाइक से नीचे गिर गई और गंभीर रूप से घायल हो गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, पीड़िता मना बाई (पिता गोकुल प्रसाद), निवासी भैंसवा माताजी, अपने परिजनों के साथ ग्राम लड़ावद से रंग डालकर वापस अपने घर लौट रही थी। पनवाड़ी के पास महिला की साड़ी का पल्लू बाइक के पिछले पहिये की चेन में उलझ गया। झटका इतना तेज था कि महिला सड़क पर जा गिरी, जिससे उसके सिर और शरीर के अन्य हिस्सों में चोटें आईं।

112 ने समय पर पहुंचाई मदद

घटना की सूचना मिलते ही 112 डॉयल पायलट बैजनाथ सिंह और ईएमटी राजेश बरेठा तत्काल मौके पर पहुंचे। उन्होंने प्राथमिक उपचार के बाद घायल महिला को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका उपचार जारी है।

पुलिस और प्रशासन अक्सर दोपहिया वाहन पर बैठने वाली महिलाओं से अपील करते हैं कि वे वाहन पर बैठते समय अपने कपड़ों (साड़ी या दुपट्टा) का विशेष ध्यान रखें, ताकि ऐसे हादसों को रोका जा सके।

शाजापुर में मूसलाधार बारिश बिजाना-हरियाणी पुल पर

नगर पालिका के पीछे अनियंत्रित कार नहर में उतरी, हादसा टला

शाजापुर को मिली नई पुलिस कप्तान, एसपी यशपाल सिंह राजपूत का तबादला इंदौर रेल पुलिस में

10 साल से फरार एनडीपीएस का आरोपी गिरफ्तार, सुनेरा पुलिस को बड़ी सफलता

17 वर्षीय किशोरी ने फांसी लगाकर की आत्महत्य 

error: Content is protected !!