शाजापुर।आज अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में अखिल भारतीय बलाई समाज ( पंजी. ) और कबीर फाउंडेशन शाजापुर मध्यप्रदेश के तत्वाधान में राष्ट्रमाता सावित्री बाई फुले राष्ट्रीय नारी शक्ति सम्मान समारोह आयोजित किया गया..! कार्यक्रम में मुख्य अतिथि शाजापुर विधायक अरुण भीमावद , आलोट विधायक चिंतामणि मालवीय , तराना विधायक महेश परमार , भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. रवि पांडे , अखिल भारतीय बलाई समाज के राष्ट्रीय युवा अध्यक्ष दिलीप सिंह बामनिया , राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जनार्धन लाड़ना , राष्ट्रीय महासचिव लक्ष्मी नारायण बंगाली , भाजपा जिला महामंत्री राय सिंह मालवीय , अजा. मोर्चा जिलाध्यक्ष सुनील मालवीय , नगर मंडल अध्यक्ष आशीष जी नागर , गोविंद नायक , रामचंद्र चौहान , बाबूलाल गोयल , मनोजकुमार पंचोली सुरेश मालवीय कमल चौहान मंचासीन रहे ..कार्यक्रम सर्वप्रथम राष्ट्रमाता सावित्री बाई फुले और बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर जी के चित्र पर माल्यार्पण कर की गई..! कार्यक्रम की शुरुवात में कबीर भजन गायक महेश मालवीय और उनकी टीम के द्वारा कबीर भजनों की प्रस्तुति दी गई..!

🔔 यह भी पढ़ें...
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक अरुण भीमावद ने कहा कि कबीर फाउंडेशन के माध्यम से समाज जो समरसता का कार्य कर रहा है वह बहुत ही अनुकरणीय है और कबीर फाउंडेशन कि अनूठी पहल की में प्रशंसा करता हूं साथी विधायक अरुण भीमावद ने बलाई समाज धर्मशाला के लिए 26 लाख रुपए की विधायक निधि से देने की घोषणा भी की गई ..! समस्त समाजजन ने विधायक अरुण भीमावद का आभार व्यक्त किया..!
विधायक चिंतामणि मालवीय ने कहा की नारी ही राष्ट्र की आत्मा है नारी का सम्मान ही हमारा राष्ट्र का सम्मान है भीमराव अंबेडकर जी ने हिन्दू कोड बिल के माध्यम से नारी शक्ति को बराबरी का अधिकार दिलाया..उन्होंने कहा की आज हमारे देश की प्रथम नागरिक भी महिला है और इसका श्रेय भीमराव अंबेडकर जी के रचित संविधान को जाता है..!
तराना विधायक महेश परमार ने कहा की महिला शक्ति को सामाजिक और राजनीतिक प्रतिनिधित्व मिले इसके लिए केंद्र सरकार आरक्षण में प्रावधान कर रही है जो 50% आबादी को एकता में लाने का प्रयास है..!
भाजपा जिलाध्यक्ष रवि पांडे ने सामाजिक समरसता और हिंदुत्व एकता की बात कही और समाज के आव्हान किया की महापुरुषों को समाज के बंधन में ना बांधे महापुरुष सभी के है और सभी को समरस समाज की और अग्रसर होना चाहिए..!
राष्ट्रीय युवा अध्यक्ष दिलीप सिंह बामनिया ने कहा कि कबीर फाउंडेशन का उद्देश्य ही महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देना है और समाज मे नारी शक्ति के प्रति सकारात्मक ऊर्जा का संचार हो ऐसा प्रयास करने की आवश्यकता है..!
कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रो में कार्यरत मातृशक्ति का सम्मान मंचासीन अतिथियों के द्वारा स्मृति चिन्ह भेंट कर किया गया..!कार्यक्रम में राधेश्याम मालवीय , टी आर सिसोदिया , रामचन्द्र पारस , नारायण सिंह मालवीय , धर्म सिंह मालवीय , अशोक मालवीय अधिवक्ता , रमेशचंद्र सिसनोरिया , राजा मेवाड़ा , यश पिंकू मालवीय , माखन मेवाड़ा , बहादुर मालवीय , रामप्रसाद मेवाड़ा , दीपक मालवीय नलखेड़ा , प्रमोद मालवीय , मोनू मालवीय , जितेंद्र मालवीय बमोरी , धर्मशाला अध्यक्ष शिवनारायण धारिया , बहादुर मालवीय , संतोष मेवाड़ा सहित बड़ी संख्या में मातृशक्ति , समाजजन मौजूद रहे ..! कार्यक्रम का संचालन युवा राष्ट्रीय प्रवक्ता अनिल मालवीय ने किया एवं आभार नारायण सिंह मालवीय ने माना..!



टॉप न्यूज़









शेयर करें
















































