🔥 ट्रेंडिंग

पनवाड़ी के संवेदनशील क्षेत्रों में तीसरी आंख का पहरा

शाजापुर। आगामी होली, रंगपंचमी और पवित्र रमजान माह को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए शाजापुर पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर है। सुरक्षा व्यवस्था को पुख्ता करने और असामाजिक तत्वों पर नकेल कसने के उद्देश्य से सुनेरा थाना प्रभारी अंकित मुकाती के विशेष प्रयासों से क्षेत्र के संवेदनशील स्थानों पर सीसीटीवी (CCTV) कैमरे स्थापित किए गए हैं।

संवेदनशील माने जाने वाले पनवाड़ी क्षेत्र के रामलाल चौक पर हाई-डेफिनिशन कैमरे लगाए गए हैं। थाना प्रभारी अंकित मुकाती के व्यक्तिगत मार्गदर्शन ओर थाना सुनेरा के समन्वय से की गई इस पहल का मुख्य उद्देश्य त्यौहारों के दौरान हुड़दंगियों और संदिग्ध गतिविधियों पर पैनी नजर रखना है।

सतत निगरानी: इन कैमरों का सीधा कंट्रोल रूम से संपर्क रहेगा, जिससे भीड़भाड़ वाले इलाकों की हर हलचल पर 24 घंटे नजर रखी जा सकेगी।

हुड़दंगियों पर लगाम: होली और रंगपंचमी के दौरान जबरन रंग डालने या विवाद उत्पन्न करने वालों की पहचान अब आसानी से हो सकेगी।

सांप्रदायिक सौहार्द: रमजान और अन्य पर्वों के मद्देनजर पुलिस प्रशासन यह सुनिश्चित करना चाहता है कि कोई भी शरारती तत्व आपसी भाईचारे को बिगाड़ न सके।

थाना प्रभारी अंकित मुकाती ने क्षेत्रवासियों से अपील की है कि वे त्यौहारों को हर्षोल्लास और शांति के साथ मनाएं। उन्होंने स्पष्ट चेतावनी दी है कि यदि कोई भी व्यक्ति कानून व्यवस्था हाथ में लेने या माहौल बिगाड़ने की कोशिश करेगा, तो सीसीटीवी फुटेज के आधार पर उसके विरुद्ध सख्त वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

10 साल से फरार एनडीपीएस का आरोपी गिरफ्तार, सुनेरा पुलिस को बड़ी सफलता

17 वर्षीय किशोरी ने फांसी लगाकर की आत्महत्य 

सांप के डसने से तीन वर्षीय मासूम की बिगड़ी तबीयत, जिला अस्पताल में समय पर इलाज से बची जान

एसपी यशपालसिंह राजपूत का तबादला, आईपीएस प्रियंका शुक्ला शाजापुर एसपी पदस्थ

नाले के गहरे चैंबर में फंसी गाय को गौरक्षा सेना ने सुरक्षित निकाला

error: Content is protected !!