सुनेरा।आगामी होली और रंगपंचमी रमजान के पर्व को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद करने के उद्देश्य से थाना सुनेरा में पुलिस बल द्वारा फ्लैग मार्च निकाला गया। थाना प्रभारी अंकित मुकाती के नेतृत्व में पुलिस जवानों ने पैदल मार्च कर ग्रामीणों को सुरक्षा का भरोसा दिलाया और शांति व्यवस्था बनाए रखने का संदेश दिया।
फ्लैग मार्च एबी रोड से प्रारंभ होकर जामा मस्जिद, सोमेश्वर महादेव मंदिर और झंडा चौक जैसे प्रमुख व संवेदनशील क्षेत्रों से होता हुआ पुनः एबी रोड पर संपन्न हुआ। मार्च के दौरान थाना प्रभारी मुकाती ने स्पष्ट शब्दों में चेतावनी दी कि त्योहार के उत्साह में खलल डालने वाले या शराब पीकर हुड़दंग करने वाले तत्वों के खिलाफ पुलिस सख्त दंडात्मक कार्रवाई करेगी।
🔔 यह भी पढ़ें...

पुलिस प्रशासन ने क्षेत्रवासियों से अपील की है कि वे आपसी भाईचारे के साथ त्योहार मनाएं और किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि दिखने पर तत्काल पुलिस को सूचित करें। इस दौरान थाने का समस्त पुलिस बल मुस्तैद रहा।



टॉप न्यूज़










शेयर करें










































