🔥 ट्रेंडिंग

गेहूं खरीदी में देरी पर किसानों का उग्र प्रदर्शन, हाईवे पर चक्का जाम; पुलिस ने हटाया

शाजापुर। जिले के शुजालपुर विधानसभा क्षेत्र में गेहूं खरीदी में हो रही देरी को लेकर किसानों का आक्रोश खुलकर सामने आया। यूथ कांग्रेस द्वारा प्रदेश उपाध्यक्ष अभिषेक परमार की उपस्थिति में जेठड़ा जोड़ हाईवे पर जोरदार चक्का जाम कर प्रदर्शन किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में किसान एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार द्वारा गेहूं का समर्थन मूल्य 2700 रुपए घोषित किया गया था, लेकिन किसानों को वास्तविक भुगतान नहीं मिल रहा है। इसको लेकर किसानों में भारी नाराजगी है।

मौके पर पहुंचे प्रशासनिक अधिकारियों ने प्रदर्शनकारियों को समझाइश देते हुए तय समय सीमा में गेहूं खरीदी कराने का आश्वासन दिया। इसके बावजूद जब प्रदर्शन जारी रहा तो प्रशासन ने सख्ती दिखाई। फायर ब्रिगेड के माध्यम से पानी का छिड़काव कर प्रदर्शनकारियों को हाईवे से हटाया गया तथा कई पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया।

प्रदर्शन के दौरान यूथ कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष अभिषेक परमार, प्रदेश महामंत्री गजेंद्र सिंह सिसोदिया, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष रचना जैन, जिला उपाध्यक्ष चिराग सिंह परमार, अचल सिंह मेवाड़ा सहित अन्य पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में किसान उपस्थित

10 साल से फरार एनडीपीएस का आरोपी गिरफ्तार, सुनेरा पुलिस को बड़ी सफलता

17 वर्षीय किशोरी ने फांसी लगाकर की आत्महत्य 

सांप के डसने से तीन वर्षीय मासूम की बिगड़ी तबीयत, जिला अस्पताल में समय पर इलाज से बची जान

एसपी यशपालसिंह राजपूत का तबादला, आईपीएस प्रियंका शुक्ला शाजापुर एसपी पदस्थ

नाले के गहरे चैंबर में फंसी गाय को गौरक्षा सेना ने सुरक्षित निकाला

error: Content is protected !!