अभिभाषको के साथ घटित घटनाओ के विरोध में जिला अभिभाषक संघ, शाजापुर के द्वारा घटना का विरोध कर प्रतिवाद दिवस मनाकर,
शाजापुर।सोमवार को जिला अभिभाषक संघ, शाजापुर ने अधिवक्ता संघ, करेरा, जिला शिवपुरी के अभिभाषक संजय कुमार सक्सेना की दिनांक 14.02.2025 को अपराधी द्वारा गोली मार कर निशृंस हत्या कर दी गई है, जिसकी म.प्र. राज्य अधिवक्ता परिषद घोर निंदा कर प्रतिवाद दिवस मनाने का आव्हान किया गया था। अधिवक्ताओं ने कहा कि इस घटना से मध्यप्रदेश के अधिवक्ता समुदाय में आक्रोश एवं रोष व्याप्त है। म.प्र. का अधिवक्ता अपने आप को असहाय महसूस कर रहा है जो, अत्यंत चिंता का विषय है म.प्र. राज्य अधिवक्ता परिषद लंबे समय से अधिवक्ताओ की सूरक्षा के राज्य शासन से एड्वोकेट प्रोटेक्शन की मांग करती रही है पंरतु इस संबंध में अभी तक कोई प्रयास म.प्र. शासन द्वारा नही किए गए है।अधिवक्तागण पर लगातार हमले किए जा रहे है जिसमें डबरा के अधिवक्ता श्री चंद्रभानसिहं मीणा तथा अन्य जिलो के अधिवक्ता भी शामिल है यहां तक की अब अपराधीयों के हौसले इतने बुलंद हो गए है कि, दिन-दहाडे अधिवक्ताओ पर हमला कर हत्या कर दी जा रही है जिससे प्रदेश के अधिवक्ताओ में आकोश एवं रोश व्याप्त है !जिला मीडिया प्रभारी एडवोकेट सईद पठान ने बताया कि अभिभाषको के साथ घटित घटनाओ के विरोध में जिला अभिभाषक संघ, शाजापुर के समस्त सदस्यो द्वारा घटना का प्रतिवाद करते हुए आज दिनांक 16/02/2026 को अभिभाषकीय कार्य से विरत रहकर घटना की जानकारी का ज्ञापन मुख्य मंत्री के नाम से श्रीमान् तहसीलदार महोदय शाजापुर को अवगत कराते हुए अपराधीयो के विरूद्ध कडी वैधानिक कार्यवाही किए जाने हेतु तथा एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट तत्काल प्रभाव से म.प्र. में लागू किए जाने की मांग की गई ज्ञापन सौंपते समय जिला अभिभाषक संघ शाजापुर के वर्तमान अध्यक्ष एडवोकेट विवेक शर्मा जी,संघ के जिला निर्वाचन अधिकारी एडवोकेट कृष्ण कांत कराड़ा,एडवोकेट करण सिंह गुर्जर नवनिर्वाचित अध्यक्ष, एडवोकेट अनिल आचार्य, एडवोकेट दिलीप कुमार नागर, एडवोकेट मनीष नागर,मदन सिंह चौहान,आशीष सक्सेना,गिरधारी लाल देवतवाल,धीरज सिसोदिया,नावेद खान,तेजकरण मेवाड़ा,शैलेन्द्र वर्मा,विकास सक्सेना, विनय शर्मा,धर्मेंद्र कुंडला,सावेद पठान,विजय मंडलोई सहित अन्य अधिवक्ता गण उपस्थित रहे



टॉप न्यूज़










शेयर करें








































