🔥 ट्रेंडिंग

महाकालेश्वर मंदिर में महाशिवरात्रि महोत्सव का आगाज़ 10

उज्जैन। विश्व प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग श्री महाकालेश्वर मंदिर में आज से आस्था और श्रद्धा का महापर्व ‘महाशिवरात्रि’ हर्षोल्लास के साथ शुरू हो रहा है। इस भव्य महोत्सव का शुभारंभ आज सुबह कोटेश्वर महादेव मंदिर में विशेष पूजन-अर्चन और अभिषेक के साथ किया गया। आज से शुरू हुए विभिन्न विशेष अनुष्ठान आगामी 10 दिनों तक अनवरत जारी रहेंगे

अनूठी परंपरा: शिव की नवरात्रि

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, जिस प्रकार शक्ति की उपासना के लिए 9 दिनों की नवरात्रि मनाई जाती है, ठीक उसी परंपरा का निर्वहन करते हुए उज्जैन के महाकाल मंदिर में भगवान शिव के विवाह का उत्सव 10 दिनों तक मनाया जाता है। पूरे देशभर में संभवतः यह एकमात्र ऐसा मंदिर है जहाँ महाशिवरात्रि का पर्व इतने लंबे समय तक आयोजित होता है।

10 दिनों तक बदलेंगे बाबा के स्वरूप

इस 10 दिवसीय महाशिवरात्रि’ उत्सव के दौरान प्रतिदिन बाबा महाकाल का अलग-अलग आकर्षक श्रृंगार किया जाएगा। भक्त प्रतिदिन बाबा के नए स्वरूपों के दर्शन कर सकेंगे। मंदिर प्रशासन ने श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए सुरक्षा और सुगम दर्शन के विशेष प्रबंध किए हैं। कोटेश्वर महादेव के पूजन के साथ ही मंदिर में मंगल गीतों और अनुष्ठानों की गूंज शुरू हो गई है, जो महाशिवरात्रि के मुख्य पर्व तक चलेगी।

सनकोटा बायपास पर अनियंत्रित होकर पलटी ट्रैक्टर-ट्रॉली, बाल-बाल बचे दो लोग

शाजापुर में मूसलाधार बारिश बिजाना-हरियाणी पुल पर ऊपर पानी आने से एक घंटे थमा रहा यातायात

नगर पालिका के पीछे अनियंत्रित कार नहर में उतरी, हादसा टला

शाजापुर को मिली नई पुलिस कप्तान, एसपी यशपाल सिंह राजपूत का तबादला इंदौर रेल पुलिस में

10 साल से फरार एनडीपीएस का आरोपी गिरफ्तार, सुनेरा पुलिस को बड़ी सफलता

error: Content is protected !!