🔥 ट्रेंडिंग

शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय में यातायात जागरूकता सेमिनार,

यातायात जागरूकता से ही सुरक्षित भविष्य — शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय शाजापुर में यातायात जागरूकता सेमिनार, क्विज एवं शपथ कार्यक्रम आयोजित

शाजापुर।  यातायात थाना प्रभारी सौरभ शुक्ला द्वारा अपनी टीम के साथ शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय शाजापुर में यातायात जागरूकता सेमिनार एवं क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के कुल 210 विद्यार्थियों (130 छात्र एवं 80 छात्राएं) ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।कार्यक्रम में विद्यार्थियों को यातायात नियमों की जानकारी देते हुए हेलमेट एवं सीट बेल्ट के महत्व, वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का उपयोग न करने, ओवरस्पीडिंग से बचने, नशे की हालत में वाहन न चलाने तथा पैदल यात्रियों की सुरक्षा जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से समझाइश दी गई।

इसके साथ ही विद्यार्थियों को शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं जैसे राहवीर योजना, कैशलेस उपचार योजना एवं हिट एंड रन प्रतिकर योजना के संबंध में जानकारी दी गई, ताकि सड़क दुर्घटना की स्थिति में पीड़ितों को मिलने वाली सहायता एवं अधिकारों से वे अवगत हो सकें। कार्यक्रम के अंत में सभी विद्यार्थियों को यातायात नियमों के पालन की शपथ दिलाई गई, जिसमें उन्होंने स्वयं नियमों का पालन करने तथा अपने परिवारजनों, गांव एवं रिश्तेदारों को भी यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने का संकल्प लिया। यातायात पुलिस शाजापुर का उद्देश्य जागरूकता के माध्यम से सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाना एवं सुरक्षित, अनुशासित यातायात संस्कृति को विकसित करना है

10 साल से फरार एनडीपीएस का आरोपी गिरफ्तार, सुनेरा पुलिस को बड़ी सफलता

17 वर्षीय किशोरी ने फांसी लगाकर की आत्महत्य 

सांप के डसने से तीन वर्षीय मासूम की बिगड़ी तबीयत, जिला अस्पताल में समय पर इलाज से बची जान

एसपी यशपालसिंह राजपूत का तबादला, आईपीएस प्रियंका शुक्ला शाजापुर एसपी पदस्थ

नाले के गहरे चैंबर में फंसी गाय को गौरक्षा सेना ने सुरक्षित निकाला

error: Content is protected !!