🔥 ट्रेंडिंग

सांदीपनि विद्यालय बालाघाट में शालेय वार्षिकोत्सव का शुभारंभ

बालाघाट। सांदीपनि विद्यालय बालाघाट में   दो दिवसीय शालेय वार्षिकोत्सव का शुभारंभ पूर्व मंत्री  रामकिशोर कावरे,  गौरीशंकर बिसेन एवं अन्य पिछड़ा वर्ग आयोग सदस्‍य  मौसम बिसेन की उपस्थिति में किया गया। इस दौरान विद्यालय के छात्र-छात्राओं के द्वारा संगीतमय सरस्वती वंदना व स्वागत गीत की शानदार प्रस्तुति दी गई । संस्था प्राचार्य ने सांस्कृतिक कार्यक्रम में उपस्थित सभी अतिथियों, अभिभावकों व विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए उत्कृष्ट परीक्षा परिणाम व वर्षभर संचालित गतिविधियों पर प्रकाश डाला ।

प्रथम दिवस  को विद्यालय की कक्षा के.जी-1 के नन्हे-मुन्ने विद्यार्थियों से लेकर हायर सेकंडरी के विद्यार्थियों ने गीत व नाटक के रूप में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम की शानदार प्रस्तुति से दर्शक के रूप में उपस्थित सभी छात्रों, पालक-अभिभावकों व अतिथियों का मनमोह लिया। सांस्कृतिक कार्यक्रम में पूर्व से पश्चिम तथा उत्तर से दक्षिण की भिन्न-भिन्न कला व संस्कृति की झलक जिसमें पंजाबी, राजस्थानी, छत्तीसगढ़ व दक्षिण भारतीय संस्कृति को उजागर करते हुए लोकनृत्य, संगीत की झलक दिखाई दी। सांस्कृतिक कार्यक्रम में सहभागिता कर रहे सभी विद्यार्थियों को कार्यक्रम के द्वितीय दिवस मुख्य अतिथि के हस्ते प्रशस्ति पत्र प्रदान किए जाएंगे। समस्त विद्यार्थियों की उपस्थिति में सांस्कृतिक कार्यक्रम का सफल संचालन  संजय वानखेड़े,  खिलेंद्रपाल बिसेन (माध्य.शिक्षक) ने किया।

तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से तीन घायल, डायल 112 ने पहुंचाया अस्पताल

दिव्यांग होने के बावजूद जनगणना कार्य में निभा रहे अहम भूमिका

डॉलर समूह के चैयरमैन के निधन से आर्य जगत में शोक व्याप्त।

अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस पर विधिक जागरूकता शिविर का सफल आयोजन

चलते ट्रक से बदमाशों ने चुराया माल, वीडियो हो रहा वायरल