🔥 ट्रेंडिंग

पंचायत चरेगांव में “संकल्प से समाधान” अभियान शिविर का हुआ आयोजन

विराट सवेरा बालाघाट। ग्राम पंचायत चरेगांव में शासन की जनकल्याणकारी पहल “संकल्प से समाधान अभियान” के अंतर्गत 28 जनवरी को विशेष शिविर का आयोजन किया गया। इस अभियान का उद्देश्य ग्रामीणों की समस्याओं को मौके पर सुनकर त्वरित समाधान करना रहा।

शिविर में ग्रामीणों ने राजस्व, पंचायत, सामाजिक सुरक्षा योजनाओं, आवास, पेंशन, राशन, बिजली-पानी सहित विभिन्न विभागों से जुड़ी अपनी समस्याएं एवं आवेदन प्रस्तुत किए। संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा प्राप्त आवेदनों का मौके पर निराकरण किया गया, वहीं शेष प्रकरणों को समय-सीमा में हल करने का आश्वासन दिया गया।

कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों को शासन की विभिन्न योजनाओं की जानकारी भी दी गई और पात्र हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ लेने के लिए प्रोत्साहित किया गया। ग्रामीणों ने अभियान को जनसमस्याओं के समाधान की दिशा में एक सकारात्मक पहल बताते हुए संतोष व्यक्त किया।

इस अवसर पर ग्राम पंचायत सरपंच मीना बिसेन, सचिव आशीष राहंगडाले, जीआरएस, पटवारी, जनपद सदस्य प्रतिनिधि कुंजीलाल राहंगडाले, तहसीलदार ,मत्स्यविभाग, स्वास्थ्य विभाग, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, आशा कार्यकर्ता, कृषि विभाग एवं अन्य विभागीय अधिकारी-कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

रुपए लेनदेन को लेकर युवक पर चाकू से हमला

ब्लैक स्पॉट पर सीपीआर प्रशिक्षण, राहवीर एवं पीएम राहत योजना की दी जानकारी

मॉकड्रिल: पुलिस लाइन में उपद्रव कर रहे लोगों पर की गोलीबारी

ब्लैक स्पॉट पर लगाए चेतावनी फ्लेक्स, यातायात पुलिस ने चलाया जागरूकता अभियान

ससुर पर बहू से छेड़छाड़ व धमकी देने का आरोप, जीरो पर एफआईआर दर्ज

error: Content is protected !!