🔥 ट्रेंडिंग

ओलावृष्टि से फसल जमींदोज, विधायक अरुण भीमावद पहुंचे खेतों में

शाजापुर में ओलावृष्टि से गेहूं की फसल जमींदोज, विधायक अरुण भीमावद ने खेतों में 

शाजापुर। जिले में मंगलवार को आए भीषण आंधी-तूफान और बेमौसम ओलावृष्टि ने अन्नदाता की उम्मीदों पर पानी फेर दिया है। इस प्राकृतिक आपदा से गेहूं की लहलहाती फसल पूरी तरह खेतों में बिछ (अड़ी) गई है, जिससे किसानों के सामने गहरा आर्थिक संकट खड़ा हो गया है।

ग्राम पंचायत बज्जाहेडा के गांव लखमनखेड़ी के किसान रूपसिंह ओर गोपाल सिंह ने बताया की फसल के इस तरह गिरने से गेहूं की बालियां अब पूरी तरह पक नहीं पाएंगी, जिससे दाने की गुणवत्ता और पैदावार दोनों प्रभावित होंगे। पीड़ित किसानों ने अपना दर्द बयां करते हुए कहा कि “महीनों की कड़ी मेहनत और लागत अब मिट्टी में मिल गई है, समझ नहीं आ रहा कि परिवार का गुजारा और कर्ज की भरपाई कैसे होगी।”

क्षेत्रीय विधायक अरुण भीमावद ने तत्काल प्रभावित ग्राम पंचायत बज्जाहेडा ग्राम लक्ष्मणखेड़ी ओर बड़ोदिया के गांवों का भी दौरा किया।

उन्होंने खेतों के बीच पहुंचकर फसलों के नुकसान का जायजा लिया और किसानों से चर्चा की। विधायक ने किसानों को आश्वस्त करते हुए कहा कि “सरकार संकट की इस घड़ी में पूरी मजबूती से आपके साथ खड़ी है।”

रहवासी इलाके में अवैध विस्फोटक का जखीरा, 2 आरोपी गिरफ्तार

शाजापुर में बिना परमिट और फिटनेस दौड़ रहीं 3 स्कूल बसें,

कटवारिया के पास डंपर से टकराई कार, 10 वर्षीय बालक घायल

ट्रामा सेंटर के स्टोर रूम में निकला सांप, मचा हड़कंप

मक्सी बायपास पर ट्रैक्टर-ट्रक की भिड़ंत, चालक की मौत

error: Content is protected !!