स्वर्गीय शालिग्राम तोमर की जन्मस्थली पर होगा पार्क के साथ दुकानो का निर्माण
पोलायकला । मुकेश शर्मा
🔔 यह भी पढ़ें...
मुख्यमंत्री की घोषणा होगी 1 साल बाद होगी पूरी
नगर परिषद पोलायकला की बैठक में सर्व समिति से हुआ प्रस्ताव पास
नगर पोलायकला के नागरिको को मनोरंजन के साथ घूमने व समय व्यतीत करने बेहतर सुविधा प्राप्त हो सके उसके लिए नगर परिषद के द्वारा विकास कार्यों में लगातार प्रयास किया जा रहे हैं इसी कड़ी में नगर के वार्ड क्रमांक 2 में स्वर्गीय शालिग्राम तोमर की जन्मस्थली पर पार्क के साथ में दुकान निर्माण के लिए कालापीपल मे मुख्यमंत्री के द्वारा की गई घोषणा को अब धरातल पर पूरी होने जा रही है इसी के तहत गुरुवार को नगर परिषद का विशेष सम्मेलन का आयोजन सभा कक्ष में किया गया जिसमें 12 पार्षदों की उपस्थिति में सभी के द्वारा पार्क व दुकानों के निर्माण के साथ दो अन्य प्रस्तावो को सर्व सम्मति से पास किया गया
मुख्यमंत्री की 1 वर्ष बाद होगी घोषणा पूरी

मुख्यमंत्री के द्वारा दिनांक 12/1/25 को कालापीपल में लाडली बहन योजना की राशी हस्तांतरण के वक्त पोलायकला में पार्क के साथ दुकानो के निर्माण की घोषणा की गई थी उसी के तहत परिषद के द्वारा वार्ड क्रमांक 2 में 1 करोड रुपए की लागत से दुकानों के साथ पार्क निर्माण कार्य किया जाएगा जिससे आम नागरिकों को पार्क के माध्यम से टहलने के साथ समय व्यतीत करने की सुविधा प्राप्त होगी काफी समय से नगर के नागरिकों के द्वारा पार्क निर्माण की मांग की जा रही थी जो अब कहीं ना कहीं धरातल पर पूरी होती दिखाई दे रही है
अवैध रूप से कर रखा है कब्जा जमा रखी हे गुमटियां
नगर परिषद सीएमओ भगवान सिंह भिलाला ने जानकारी देते बताया कि परिषद की आज गुरुवार को बैठक आहुत की गई थी जिसमें माननीय मुख्यमंत्री की घोषणा को पूरा करने के लिए पार्क के साथ दुकानों का निर्माण कार्यों के साथ दो अन्य प्रस्ताव को मंजूरी दी गई है पार्क निर्माण की जगह अवैध रूप से कब्जा जमाए हुए गुमटी धारी को समझाइश देकर पार्क निर्माण के लिए भूमि का सीमांकन करवाकर वरिष्ठ कार्यालय को पत्र लिखकर वर्तमान में जो दुकानदार गुमटी लगाकर अबैध रूप से कब्जा कर बैठे है उन्हें नगर परिषद के द्वारा की जाने वाली दुकान निर्माण में पात्रता हेतु मार्गदर्शन लिया जावेगा।
।



टॉप न्यूज़










शेयर करें














































