🔥 ट्रेंडिंग

हल्दी-कुमकुम कार्यक्रम से पारिवारिक और सामाजिक समरसता को मिला नया आयाम

उज्जैन।करणी सेना परिवार की उज्जैन संभाग अध्यक्ष  रचना मनोज सिंह जादोन द्वारा पारंपरिक हल्दी-कुमकुम कार्यक्रम का आयोजन बड़े ही हर्षोल्लास एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में उनके निज निवास पर किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाओं ने सहभागिता की।

इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि हल्दी-कुमकुम केवल एक परंपरा नहीं है, बल्कि यह महिलाओं को आपस में जोड़ने, रिश्तों में मधुरता बढ़ाने और संस्कारों को जीवित रखने का माध्यम है। हल्दी-कुमकुम करने से न केवल परिवार की आपसी एकता मजबूत होती है, बल्कि समाज में भी भाईचारा, सहयोग और सकारात्मक सोच का विकास होता है।

कार्यक्रम के दौरान महिलाओं ने एक-दूसरे को हल्दी-कुमकुम लगाकर शुभकामनाएं दीं तथा पारिवारिक सुख-समृद्धि की कामना की। साथ ही सामाजिक विषयों, महिला सशक्तिकरण और पारिवारिक मूल्यों पर भी चर्चा की गई। ऐसे कार्यक्रमों से महिलाओं को सामाजिक मंच मिलता है, जिससे वे आत्मनिर्भरता, संस्कार और सामाजिक जिम्मेदारियों को बेहतर ढंग से समझ पाती हैं। अंत में सभी उपस्थित महिलाओं का आभार व्यक्त किया

शाजापुर को मिली नई पुलिस कप्तान, एसपी यशपाल सिंह राजपूत का तबादला इंदौर रेल पुलिस में

10 साल से फरार एनडीपीएस का आरोपी गिरफ्तार, सुनेरा पुलिस को बड़ी सफलता

17 वर्षीय किशोरी ने फांसी लगाकर की आत्महत्य 

सांप के डसने से तीन वर्षीय मासूम की बिगड़ी तबीयत, जिला अस्पताल में समय पर इलाज से बची जान

एसपी यशपालसिंह राजपूत का तबादला, आईपीएस प्रियंका शुक्ला शाजापुर एसपी पदस्थ

error: Content is protected !!