बज्जाहेडा में केदारेश्वर महादेव का भव्य अभिषेक; भजनों की स्वरलहरी से शिवमय हुआ वातावरण
शाजापुर।बज्जाहेडा महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर समीपस्थ ग्राम बज्जाहेडा स्थित बाबा केदारेश्वर महादेव मंदिर में भक्ति और आस्था का अनूठा संगम देखने को मिला। प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी पूरा गांव शिवभक्ति के रंग में रंगा नजर आया और ग्रामीणों ने बड़ी श्रद्धा के साथ महाशिवरात्रि का पर्व मनाया।
🔔 यह भी पढ़ें...
अभिषेक और महाआरती से हुई शुरुआत उत्सव की शुरुआत तड़के बाबा केदारेश्वर के अभिषेक के साथ हुई। पंडितों के सानिध्य में भगवान भोलेनाथ का विधि-विधान से पूजन कर जलाभिषेक किया गया। जिसके बाद में बाबा की भव्य महाआरती आयोजित की गई, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु सम्मिलित हुए। आरती के दौरान ढोल-नगाड़ों और ‘हर-हर महादेव’ के जयघोष से पूरा मंदिर परिसर गुंजायमान हो उठा।
मंगल गान और प्रसादी वितरण इस धार्मिक आयोजन की विशेष शोभा गांव की महिलाओं ने बढ़ाई। महिलाओं द्वारा पारंपरिक मंगल गान कर बाबा का पूजन किया गया, जो आकर्षण का केंद्र रहा। इसके पश्चात भव्य फलाहारी खिचड़ी आयोजन हुआ, जिसमें समस्त ग्रामवासियों ने फलाहारी खिचड़ी का प्रसाद ग्रहण किया।

भजन-कीर्तन का आनंद भक्ति के इस उल्लास में कीर्तन-भजन का भी आयोजन किया गया, जिसमें ग्रामीण भक्ति गीतों पर झूमते नजर आए। बुजुर्गों से लेकर युवाओं तक, सभी में इस पर्व को लेकर जबरदस्त उत्साह देखा गया। आयोजन समिति और ग्रामवासियों के सहयोग से संपन्न हुए इस कार्यक्रम ने गांव में एकता और धार्मिक सद्भाव की मिसाल पेश की। देर शाम तक मंदिर में दर्शनार्थियों का तांता लगा रहा।



टॉप न्यूज़









शेयर करें
















































