🔔 यह भी पढ़ें...
शाजापुर। अखिल भारतीय उपभोक्ता उत्थान संगठन व जिला खाद्य नागरिक आपूर्ति विभाग ने राष्ट्रीय उपभोक्ता दिवस शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सतगांव में बच्चों वह ग्रामीणों के बीच मनाया। इस आयोजन पर खाद्य अधिकारी अंजु मरावी ने वहां उपस्थित स्कूली बच्चों व ग्रामीणों को उपभोक्ता संबंधित जानकारी देते हुए ठगी से बचने के उपाय बताएं। एक सजक उपभोक्ता की जानकारी देते हुए बताया कि किसी भी वस्तु को क्रय करने से पूर्व उसका पूरा निरीक्षण करना चाहिए तत्पश्चात उसे वस्तु का पक्का बिल जरूर लेना चाहिए। अखिल भारतीय उपभोक्ता उत्थान संगठन के जिला अध्यक्ष रवि प्रकाश सांकलिया ने बताया कि उपभोक्ता पेट्रोल पंप पर पेट्रोल लेने से पहले मीटर पर जीरो अवश्य देखें साथ ही पेट्रोल पंप पर हवा, पीने का पानी, वॉशरूम, इमरजेंसी के लिए एक टेलीफोन व एक फर्स्ट एड किट उपभोक्ता की सुविधा उपभोक्ताओं को निशुल्क प्राप्त होती है। कार्यक्रम का संचालन अजीत जैन ने किया वह आभार विभाग के अजय खराड़िया आने माना।



टॉप न्यूज़









शेयर करें
















































