🔥 ट्रेंडिंग

आखिर क्यों… रात भर बदमाशों को ढूंढती रही पुलिस

शाजापुर 

शाजापुर पुलिस  21–22 दिसंबर 2025 की मध्यरात्रि जिलेभर में व्यापक कॉम्बिंग गश्त अभियान संचालित किया गया।

अपराध नियंत्रण, असामाजिक तत्वों पर प्रभावी निगरानी एवं कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश्य से आयोजित इस अभियान में जिले के समस्त राजपत्रित अधिकारी, थाना प्रभारी एवं पुलिस बल सक्रिय रूप से शामिल रहे। अभियान से पूर्व सभी पुलिस टीमों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए ब्रीफिंग कर रवाना किया गया। वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा स्वयं रातभर विभिन्न थाना क्षेत्रों में भ्रमण कर अभियान की सतत निगरानी की गई।कॉम्बिंग गश्त के दौरान की गई प्रमुख कार्यवाहियाँ  37 स्थायी वारंटी एवं 72 गिरफ्तारी वारंटों की तामील 03 जिला बदर अपराधियों एवं 125 गुण्डा/हिस्ट्रीशीटर बदमाशों की सघन चेकिंग

आबकारी एक्ट के अंतर्गत 02 प्रकरण दर्ज

34 होटल, लॉज, ढाबा एवं धर्मशालाओं की जांच

बैंक, एटीएम एवं संवेदनशील स्थलों पर विशेष सतर्कता एवं निगरानी

गश्त के दौरान पुलिस टीमों द्वारा सक्रिय बदमाशों, हाल ही में जेल से रिहा अपराधियों एवं संदिग्ध व्यक्तियों के ठिकानों पर पहुंचकर उनकी गतिविधियों की जानकारी ली गई। साथ ही उन्हें स्पष्ट चेतावनी दी गई कि *किसी भी आपराधिक गतिविधि में संलिप्त पाए जाने पर कठोर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।अभियान के अंतर्गत गुण्डा एवं हिस्ट्रीशीटरों के रिकॉर्ड को अद्यतन करते हुए उन पर सतत निगरानी की कार्यवाही भी सुनिश्चित की गई।

पुलिस अधीक्षक का संदेश

“शाजापुर पुलिस नागरिकों की सुरक्षा एवं जिले में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पूर्णतः प्रतिबद्ध है। अपराधियों पर निरंतर निगरानी एवं प्रभावी कार्रवाई हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। कानून-व्यवस्था को और अधिक मजबूत करने हेतु ऐसे अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेंगे।”

एसपी यशपाल सिंह राजपूत ने कहा कि जनता की सुरक्षा और जिले में शांति बनाए रखना शाजापुर पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है

युवाओं को साइबर सुरक्षा का पाठ शाजापुर पुलिस ने नवीन कॉलेज में दी दस्तक

वार्ड 25 में दूषित पेयजल की समस्या नपा टीम ने लिए सैंपल

गिरवर रोड पर दिनदहाड़े चेन स्नैचिंग, मां के साथ जा रही युवती बनी शिकार

शाजापुर में बदला सिंचाई पंप फीडर का समय,

निजी स्कूलों में निःशुल्क प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन 13 मार्च से