🔥 ट्रेंडिंग

सोते समय महिला के गले से मंगलसूत्र लूटा, 21 दिन बाद एक आरोपी पकड़ाया

किशोर सिंह राजपूत 9981757273

3.40 लाख रुपए का मश्रुका जब्त, दो साथियों की तलाश; मंगलसूत्र बेचने इंदौर जा रहा था आरोपी

शाजापुर। सुनेरा गांव में घर के अंदर सो रही महिला के गले से मंगलसूत्र लूटने के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से करीब 2.40 लाख रुपए कीमत का सोने का मंगलसूत्र और वारदात में इस्तेमाल करीब 1 लाख रुपए की मोटरसाइकिल जब्त की गई है। मामले में शामिल दो अन्य आरोपी फरार हैं। पुलिस उनकी तलाश कर रही है।

पुलिस के अनुसार, 17 सितंबर की रात आरोपियों ने सुनेरा गांव में एक घर के कमरे की कुंडी तोड़कर प्रवेश किया और सो रही महिला के गले से मंगलसूत्र लूटकर फरार हो गए। शिकायत पर सुनेरा थाना पुलिस ने अपराध क्रमांक 250/2026 के तहत बीएनएस की धारा 309(4) और 331(3) में प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की थी। आरोपियों की गिरफ्तारी पर 10 हजार रुपए का इनाम भी घोषित किया गया था।

मुखबिर की सूचना पर पकड़ाया आरोपी

8 अक्टूबर की रात पुलिस को सूचना मिली कि एक व्यक्ति काले रंग की मोटरसाइकिल से बोलाई की ओर से शाजापुर आ रहा है और उसके पास सोने का मंगलसूत्र है। पुलिस टीम ने लाहोरी बर्डे रोड पर उसे पकड़कर पूछताछ की। उसकी पहचान होकमसिंह पिता फूलसिंह कंजर, निवासी देवड़ा कंजर डेरा के रूप में हुई।

पुलिस के मुताबिक, पूछताछ में आरोपी ने अपने साथी पप्पू पिता बैजनाथ कंजर और पिंटू पिता विक्रम कंजर के साथ वारदात में शामिल होना स्वीकार किया। वह लूटा गया मंगलसूत्र बेचने के लिए इंदौर जा रहा था। पुलिस ने कुल 3.40 लाख रुपए का मश्रुका जब्त किया है। गिरफ्तार आरोपी को न्यायालय में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया गया है। उससे अन्य वारदातों और फरार साथियों के संबंध में पूछताछ की जा रही है।

कई थानों की टीम ने की कार्रवाई

पुलिस के अनुसार, होकमसिंह के खिलाफ जिले के अन्य थानों में भी लूट के मामले दर्ज हैं। कार्रवाई एसपी प्रियंका शुक्ला के निर्देशन में एएसपी घनश्याम मालवीय, एसडीओपी शाजापुर कीर्ति बघेल और एसडीओपी बेरछा डॉ. नागेंद्र प्रताप सिंह के मार्गदर्शन में की गई। इसमें सुनेरा, बेरछा, मोहन बड़ोदिया, मक्सी, सलसलाई, सुंदरसी और अकोदिया थाना पुलिस, उकावता चौकी तथा साइबर सेल की टीमों की भूमिका रही।

पुलिस ने ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत नागरिकों से घरों और आसपास सीसीटीवी कैमरे लगवाने की अपील की है, ताकि अपराधों की रोकथाम और आरोपियों की पहचान में मदद मिल सके।

शाजापुर में बिना परमिट और फिटनेस दौड़ रहीं 3 स्कूल बसें,

कटवारिया के पास डंपर से टकराई कार, 10 वर्षीय बालक घायल

ट्रामा सेंटर के स्टोर रूम में निकला सांप, मचा हड़कंप

मक्सी बायपास पर ट्रैक्टर-ट्रक की भिड़ंत, चालक की मौत

मक्सी बायपास पर पुलिया में घुसी मिर्ची से भरी पिकअप, ड्राइवर फंसा

error: Content is protected !!