किशोर सिंह राजपूत 9981757273
शाजापुर। जिले के सुनेरा थाना क्षेत्र के ग्राम पनवाड़ी में सोमवार को शाजापुर से सारंगपुर की ओर जा रही एक मारुति अर्टिगा कार अचानक सड़क पर आई गाय से टकरा गई। हादसे की सूचना मिलते ही थाना सुनेरा की डायल-112 टीम मौके पर पहुंची।
🔔 यह भी पढ़ें...
डायल-112 के आरक्षक सुनील राजपूत (365) एवं पायलट महेंद्र सिंह जादौन ने तत्काल घटनास्थल पर पहुंचकर राहत कार्य किया। दुर्घटना में एक बच्चे के हाथ में चोट आई, जबकि वाहन में सवार अन्य यात्रियों को मामूली चोटें आईं। सभी यात्री सुरक्षित बताए गए हैं।
पुलिस ने मौके पर आवश्यक कार्रवाई करते हुए स्थिति को सामान्य बनाया। हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई।



टॉप न्यूज़










शेयर करें
















































