किशोर सिंह राजपूत 9981757273
🔔 यह भी पढ़ें...
शाजापुर। बायपास स्थित देहली स्मार्ट पब्लिक स्कूल के विद्यार्थी केशव जाटव ने राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए एक और बड़ी उपलब्धि हासिल की है। केशव का चयन नेशनल लेवल जूनियर कराते चैंपियनशिप के लिए हुआ है, जहां वह मध्यप्रदेश का प्रतिनिधित्व करेगा। विद्यालय के विद्यार्थियों ने पूर्व में भी विभिन्न राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं में शानदार प्रदर्शन करते हुए दो स्वर्ण एवं दो रजत पदक प्राप्त कर विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया है। यह राष्ट्रीय प्रतियोगिता 7 से 9 अगस्त तक कोलकाता में आयोजित होगी, जिसमें देशभर के प्रतिभाशाली खिलाड़ी भाग लेंगे। इस प्रतियोगिता में केशव जाटव मध्यप्रदेश की ओर से अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेगा। विद्यालय के संचालक मनीष शर्मा तथा प्राचार्या मनप्रीत कौर ने केशव एवं विद्यालय के कराते कोच माजिद खान को इस उपलब्धि पर बधाई और शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि यह पूरे शाजापुर जिले एवं मध्यप्रदेश के लिए गौरव की बात है कि इतनी कम आयु में विद्यालय का विद्यार्थी राष्ट्रीय स्तर पर जिले और प्रदेश का प्रतिनिधित्व कर रहा है। उन्होंने केशव को आगामी प्रतियोगिता के लिए निरंतर अभ्यास, आत्मविश्वास एवं कड़ी मेहनत के साथ उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया तथा उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।



टॉप न्यूज़










शेयर करें
















































