🔥 ट्रेंडिंग

महाकाल की भस्म आरती में शामिल हुए क्रिकेटर युजवेंद्र चहल, की विशेष पूजा-अर्चना

किशोर सिंह राजपूत9981757273

उज्जैन। धार्मिक नगरी उज्जैन स्थित श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग मंदिर में शुक्रवार सुबह भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार स्पिनर युजवेंद्र चहल ने प्रातःकालीन भस्म आरती में शामिल होकर भगवान महाकाल के दर्शन किए। इस दौरान उन्होंने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर देश एवं प्रदेश की सुख-समृद्धि, शांति और खुशहाली की कामना की।

महाकाल मंदिर पहुंचने पर मंदिर प्रबंध समिति की ओर से सहायक प्रशासक आशीष फलवाड़िया ने उनका पारंपरिक स्वागत एवं सम्मान किया। भस्म आरती के दौरान मंदिर परिसर में बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे। प्रसिद्ध क्रिकेटर को अपने बीच पाकर श्रद्धालुओं में भी खासा उत्साह देखने को मिला।

भस्म आरती के पश्चात युजवेंद्र चहल ने भगवान महाकाल की विशेष पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद प्राप्त किया। उन्होंने मंदिर की दिव्य आध्यात्मिक परंपरा और धार्मिक महत्व की सराहना करते हुए दर्शन को अविस्मरणीय अनुभव बताया।

मंदिर परिसर में मौजूद श्रद्धालुओं ने भी चहल की एक झलक पाने और उनके साथ तस्वीरें लेने के लिए उत्साह दिखाया। दर्शन और पूजा-अर्चना के बाद उन्होंने महाकाल मंदिर की व्यवस्थाओं की भी प्रशंसा की। महाकाल बाबा के दर्शन और भस्म आरती में शामिल होकर मुझे अत्यंत शांति और सकारात्मक ऊर्जा का अनुभव हुआ। मैंने देश और सभी लोगों की सुख-समृद्धि के लिए प्रार्थना की है।”

10 साल से फरार एनडीपीएस का आरोपी गिरफ्तार, सुनेरा पुलिस को बड़ी सफलता

17 वर्षीय किशोरी ने फांसी लगाकर की आत्महत्य 

सांप के डसने से तीन वर्षीय मासूम की बिगड़ी तबीयत, जिला अस्पताल में समय पर इलाज से बची जान

एसपी यशपालसिंह राजपूत का तबादला, आईपीएस प्रियंका शुक्ला शाजापुर एसपी पदस्थ

नाले के गहरे चैंबर में फंसी गाय को गौरक्षा सेना ने सुरक्षित निकाला

error: Content is protected !!