किशोर सिंह राजपूत 998175723
शाजापुर/मक्सी। उज्जैन रोड स्थित देवास रेलवे फाटक के पास संदिग्ध विस्फोटक सामग्री मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार मौके से 6 पेटी जिलेटिन रॉड बरामद हुई हैं, जिनका उपयोग सामान्यतः खदानों में ब्लास्टिंग कार्य के दौरान किया जाता है।
🔔 यह भी पढ़ें...
सूचना मिलते ही मक्सी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और विस्फोटक सामग्री को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी।
मक्सी थाना प्रभारी संजय वर्मा ने बताया कि करीब 6 पेटी जिलेटिन बरामद हुई हैं। फिलहाल सामग्री को सुरक्षित कब्जे में लेकर आगे की जांच की जा रही है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि विस्फोटक पदार्थ यहां कैसे पहुंचा और इसके पीछे कौन लोग शामिल हैं।



टॉप न्यूज़










शेयर करें
















































