🔥 ट्रेंडिंग

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर पुलिस कंट्रोल रूम में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

शाजापुर। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर रविवार, 9 मार्च 2026 को पुलिस कंट्रोल रूम शाजापुर के मीटिंग हॉल में महिला सुरक्षा एवं सशक्तिकरण विषयक एक दिवसीय जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम पुलिस मुख्यालय भोपाल के निर्देशानुसार एवं पुलिस अधीक्षक  यशपाल सिंह राजपूत के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में जिले के विभिन्न विभागों की महिला अधिकारी एवं कर्मचारियों ने भाग लिया। इस दौरान उपस्थित महिलाओं को आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने, किसी भी प्रकार के अन्याय या अपराध की स्थिति में निडर होकर पुलिस से संपर्क करने तथा अपने आसपास की महिलाओं को भी जागरूक करने के लिए प्रेरित किया गया। साथ ही बताया गया कि महिलाओं की सुरक्षा के लिए पुलिस विभाग द्वारा लगातार विभिन्न प्रयास किए जा रहे हैं तथा शिकायतों के त्वरित निराकरण के लिए विशेष व्यवस्थाएं भी लागू की गई हैं।

इस अवसर पर रक्षित निरीक्षक  वंदना सिंह ने सभी को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की शुभकामनाएं देते हुए समाज, परिवार और राष्ट्र निर्माण में महिलाओं के महत्वपूर्ण योगदान पर प्रकाश डाला। उन्होंने पुलिस विभाग द्वारा महिला सुरक्षा के लिए चलाए जा रहे विभिन्न अभियानों और जागरूकता कार्यक्रमों की जानकारी भी दी।

कार्यक्रम के दौरान साइबर अपराध, डिजिटल अरेस्ट, फिशिंग, सोशल मीडिया अपराध और ऑनलाइन ठगी से बचाव के संबंध में भी विस्तृत जानकारी दी गई तथा ऐसे अपराधों से सतर्क रहने के उपाय बताए गए।

कार्यक्रम में महिला थाना प्रभारी  आशा सोलंकी, रक्षित निरीक्षक  वंदना सिंह सहित पुलिस विभाग की महिला अधिकारी-कर्मचारी एवं अन्य विभागों की महिला कर्मचारी उपस्थित रहीं।

डायल-112 के पायलटों को मिली यूनिफॉर्म और अपॉइंटमेंट लेटर

सावनभर 24 घंटे चला अन्न क्षेत्र, समापन पर दानदाताओं और कावड़ यात्रा संचालकों का सम्मान

इंदौर से आई विशेष टीम ने शाजापुर में की सघन जांच डायरेक्ट तार और मीटर से छेड़छाड़ के मामले सामने आए

वर्कशॉप में चोरी करने वाले बदमाश को पुलिस ने पकड़ा, जांच जारी

सिर्फ 1 घंटे में कुत्तों ने 12 लोगों को बनाया शिकार, घायल पहुंचे जिला अस्पताल

error: Content is protected !!