🔥 ट्रेंडिंग

तीन सालों में दो शिवभक्त पूरी करेंगे 12 ज्योतिर्लिंगों की यात्रा नगरवासियों ने किया स्वागत, कराया जलपान,

शाजापुर। शिव भक्ति में लीन दो भक्तों ने 12 ज्योतिर्लिंगों के दर्शन का संकल्प लिया है और दोनो ही पैदल यात्रा पर निकले हैं। जो शुक्रवार को शाजापुर पहुंचे। यहां नगर वासियों ने उनका स्वागत कर उन्हें जलपान कराया। वहीं उनके ठहरने की भी व्यवस्था की।

यह श्रद्धालू हैं राजस्थान के धौलपुर के रहने वाले कला भगत सिंह और लाड़ सिंह जो अपनी यात्रा के 16वें दिन शाजापुर पहुंचे। उन्होंने बताया कि यह यात्रा भगवान शिव के आशीर्वाद से पूरी होगी और वे देश के सभी 12 ज्योतिर्लिंगों के दर्शन करेंगे। इन शिवभक्तों की यह पदयात्रा लगभग 2 से 3 वर्षों तक चलने का अनुमान है। चर्चा में इन शिवभक्तों ने बताया कि वे रोज लगभग 30 से 40 किलोमीटर की दूरी तय करते हैं। यात्रा के दौरान उन्हें विश्राम और रात गुजारने में कई बार कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। हालांकि भोजन और पानी के लिए उन्हें आमजन का भरपूर सहयोग मिल रहा है। जिन-जिन स्थानों से वे गुजर रहे हैं वहां श्रद्धालू अपनी श्रद्धा के हिसाब से उन्हें भोजन-पानी उपलब्ध करा रहे हैं, जिससे उनका उत्साह और विश्वास और अधिक मजबूत हो रहा है।

नगर पालिका के पीछे अनियंत्रित कार नहर में उतरी, हादसा टला

शाजापुर को मिली नई पुलिस कप्तान, एसपी यशपाल सिंह राजपूत का तबादला इंदौर रेल पुलिस में

10 साल से फरार एनडीपीएस का आरोपी गिरफ्तार, सुनेरा पुलिस को बड़ी सफलता

17 वर्षीय किशोरी ने फांसी लगाकर की आत्महत्य 

सांप के डसने से तीन वर्षीय मासूम की बिगड़ी तबीयत, जिला अस्पताल में समय पर इलाज से बची जान

error: Content is protected !!