🔥 ट्रेंडिंग

वार्ड क्रमांक 10 में गंदगी से रहवासी परेशान, शिकायतों के बावजूद नहीं हुआ समाधान

किशोर सिंह राजपूत 9981757273

नवरात्रि से पहले सफाई व्यवस्था पर उठे सवाल, माता मंदिर जाने वाले श्रद्धालुओं को भी करना पड़ सकता है परेशानी का सामना

शाजापुर। शहर के वार्ड क्रमांक 10 स्थित टेंशन ग्राउंड क्षेत्र में गंदगी की समस्या से रहवासी लंबे समय से परेशान हैं। क्षेत्र में सफाई व्यवस्था को लेकर कई बार शिकायतें की जा चुकी हैं, लेकिन इसके बावजूद समस्या का स्थायी निराकरण नहीं हो पाया है। हालात यह हैं कि रहवासियों को गंदगी के बीच रहने को मजबूर होना पड़ रहा है। इस समस्या को प्रिंट मीडिया, सोशल मीडिया और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया द्वारा भी कई बार प्रमुखता से उठाया जा चुका है, लेकिन अब तक हालात में अपेक्षित सुधार नहीं दिखाई दे रहा है।

रविवार से नवरात्रि पर्व की शुरुआत होने जा रही है। ऐसे में शहर के प्राचीन माता मंदिर में दर्शन के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है। मंदिर जाने वाले मार्ग और आसपास के क्षेत्र में गंदगी बनी रहने से श्रद्धालुओं को भी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। नवरात्रि जैसे महत्वपूर्ण धार्मिक पर्व से पहले क्षेत्र की सफाई व्यवस्था दुरुस्त करना आवश्यक है, ताकि श्रद्धालु बिना किसी परेशानी के माता के दर्शन कर सकें।

शिकायतों और खबरों के बाद भी समस्या बरकरार

स्थानीय स्तर पर गंदगी की समस्या को लेकर कई बार शिकायतें किए जाने और मीडिया में खबरें प्रकाशित होने के बावजूद समस्या का समाधान नहीं होना जिम्मेदारों की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े करता है। रहवासियों को उम्मीद थी कि बार-बार मामला सामने आने के बाद सफाई व्यवस्था में सुधार होगा, लेकिन समस्या अब भी बनी हुई है।

नवरात्रि से पहले सफाई की मांग

नवरात्रि पर्व को देखते हुए क्षेत्र में विशेष सफाई अभियान चलाने की आवश्यकता है। माता मंदिर में दर्शन के लिए आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा और स्थानीय रहवासियों की परेशानी को ध्यान में रखते हुए संबंधित जिम्मेदारों को तत्काल ध्यान देना चाहिए। अब देखना यह है कि शिकायतों और खबरों के बाद जिम्मेदार विभाग कब तक इस समस्या का निराकरण करता है और नवरात्रि से पहले क्षेत्र में सफाई व्यवस्था कितनी बेहतर हो पाती है।

शाजापुर में बिना परमिट और फिटनेस दौड़ रहीं 3 स्कूल बसें,

कटवारिया के पास डंपर से टकराई कार, 10 वर्षीय बालक घायल

ट्रामा सेंटर के स्टोर रूम में निकला सांप, मचा हड़कंप

मक्सी बायपास पर ट्रैक्टर-ट्रक की भिड़ंत, चालक की मौत

मक्सी बायपास पर पुलिया में घुसी मिर्ची से भरी पिकअप, ड्राइवर फंसा

error: Content is protected !!