🔥 ट्रेंडिंग

पीटीएम में पालकों को दिखाई नशामुक्ति प्रदर्शनी, नशे के दुष्परिणामों का दिया संदेश

किशोर सिंह राजपूत 9981757273

बेरछा। वायुसेना दिवस के अवसर पर मद्य निषेध सप्ताह के समापन दिवस पर एडवांस अकेडमी हायर सेकंडरी स्कूल, बेरछा मंडी में आयोजित पीटीएम के दौरान नशामुक्ति प्रदर्शनी लगाई गई। शांतिकुंज हरिद्वार के मार्गदर्शन में अखिल विश्व गायत्री परिवार युवा प्रकोष्ठ, सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग शाजापुर तथा पवित्र वसुधा लोक कल्याण समिति के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित प्रदर्शनी में विद्यार्थियों के पालकों को नशे के दुष्परिणामों की जानकारी दी गई।

प्रदर्शनी का उद्देश्य नशामुक्त भारत अभियान में आमजन की सहभागिता बढ़ाना और परिवारों को नशे के खिलाफ जागरूक करना रहा। प्रदर्शनी देखने के बाद पालकों ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन समाज में सकारात्मक जागरूकता पैदा करते हैं और इन्हें समय-समय पर आयोजित किया जाना चाहिए।

कार्यक्रम के संयोजक अखिल विश्व गायत्री परिवार युवा प्रकोष्ठ के अभियान प्रभारी मनोज कुमार जायसवाल रहे। विद्यालय के डायरेक्टर प्रकाश पाटीदार एवं प्रियंका पाटीदार ने आयोजकों का आभार व्यक्त किया।

अवैध विस्फोटक पर कार्रवाई करने वाली सुंदरसी पुलिस टीम को मिला ‘पुलिस प्राइड’ पुरस्कार

शाजापुर कलेक्ट्रेट में हड़कंप जनसुनवाई के दौरान युवक ने खुद पर पेट्रोल छिड़का लोगों ने माचिस छीनकर बचाई जान

रहवासी इलाके में अवैध विस्फोटक का जखीरा, 2 आरोपी गिरफ्तार

शाजापुर में बिना परमिट और फिटनेस दौड़ रहीं 3 स्कूल बसें,

कटवारिया के पास डंपर से टकराई कार, 10 वर्षीय बालक घायल

error: Content is protected !!