किशोर सिंह राजपूत 9981757273
सीएचसी में प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर, एंबुलेंस नहीं मिली तो निजी वाहन से ले गए परिजन
🔔 यह भी पढ़ें...
शाजापुर। मोहन बड़ोदिया थाना क्षेत्र के जावदी जोड़ के समीप गुरुवार सुबह करीब 10 बजे बाइक सवार सीताराम सूर्यवंशी निवासी ग्राम अरनिया, थाना कानड़ सड़क हादसे में घायल हो गए। सूचना पर डायल-112 के राजपाल सिंह और मोहन बड़ोदिया थाना के आरक्षक शिवचरण दांगी की मदद से घायल को मोहन बड़ोदिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। यहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत को देखते हुए जिला अस्पताल शाजापुर रेफर कर दिया। परिजनों के अनुसार समय पर एंबुलेंस उपलब्ध नहीं होने के कारण घायल को निजी वाहन से जिला अस्पताल ले जाना पड़ा।



टॉप न्यूज़










शेयर करें















































