🔥 ट्रेंडिंग

ड्रोन की नजर से खुला खेत का राज, एक बीघा में 686 किलो गांजा मिला

किशोर सिंह राजपूत 9981757273

सोनकच्छ के काछीपुराडिया में पुलिस की कार्रवाई, 354 पौधे जब्त; आरोपी के खिलाफ NDPS एक्ट में केस

सोनकच्छ। नशे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए सोनकच्छ पुलिस ने एक बीघा खेत में अवैध रूप से की जा रही गांजे की खेती का खुलासा किया है। पुलिस ने ड्रोन कैमरे की मदद से खेत की निगरानी कर 354 गांजे के पौधे बरामद किए। इनका कुल वजन करीब 686 किलो बताया गया है। मामले में पुलिस ने आरोपी प्रेम सिंह पिता चंद्र सिंह कुशवाहा के खिलाफ NDPS एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

कार्रवाई सोनकच्छ थाना क्षेत्र के काछीपुराडिया गांव में हुई। थाना प्रभारी विक्रांत झंझोट को सूचना मिली थी कि गांव से दूर स्थित एक खेत में गांजे की फसल उगाई जा रही है। खेत दूरस्थ क्षेत्र में होने के कारण पुलिस ने पहले ड्रोन कैमरे से सूचना की तस्दीक कराई। ड्रोन फुटेज में खेत में गांजे के पौधे दिखाई देने के बाद पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर दबिश दी।

पुलिस के अनुसार खेत में करीब एक बीघा जमीन पर गांजे की फसल उगाई गई थी। टीम ने मौके से 354 पौधे बरामद किए, जिन्हें जड़ सहित उखाड़कर जब्त किया गया। कार्रवाई सुबह करीब 10 बजे शुरू हुई, जो देर रात तक चली। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि आरोपी ने गांजे की खेती कब से कर रखी थी और इसके पीछे किसी बड़े सप्लाई नेटवर्क की भूमिका तो नहीं है।

शाजापुर में बिना परमिट और फिटनेस दौड़ रहीं 3 स्कूल बसें,

कटवारिया के पास डंपर से टकराई कार, 10 वर्षीय बालक घायल

ट्रामा सेंटर के स्टोर रूम में निकला सांप, मचा हड़कंप

मक्सी बायपास पर ट्रैक्टर-ट्रक की भिड़ंत, चालक की मौत

मक्सी बायपास पर पुलिया में घुसी मिर्ची से भरी पिकअप, ड्राइवर फंसा

error: Content is protected !!