🔥 ट्रेंडिंग

50 दिन से लंबित शिकायतों पर कलेक्टर सख्त, दो तहसीलदारों को नोटिस

किशोर सिंह राजपूत 9981757273

कालापीपल-पोलायकलां के तहसीलदारों पर कार्रवाई के निर्देश, विभागवार सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों की समीक्षा

शाजापुर। सीएम हेल्पलाइन पर 50 दिन से अधिक समय से लंबित शिकायतों को लेकर कलेक्टर ऋजु बाफना ने सख्ती दिखाई है। बुधवार को वीसी के माध्यम से लोकल समाधान के लिए चयनित शिकायतों और सीएम हेल्पलाइन की विभागवार समीक्षा करते हुए कलेक्टर ने लंबित शिकायतों का संतुष्टि के साथ समय-सीमा में निराकरण करने के निर्देश दिए। समीक्षा के दौरान सीएम हेल्पलाइन के साथ प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि और मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना से संबंधित बड़ी संख्या में शिकायतें 50 दिन से अधिक समय तक लंबित पाए जाने पर तहसीलदार कालापीपल और पोलायकलां को कारण बताओ सूचना पत्र जारी करने तथा वेतन रोकने के निर्देश दिए गए। कलेक्टर ने सभी विभाग प्रमुखों को निर्देशित किया कि शिकायतों का निराकरण केवल औपचारिक रूप से नहीं, बल्कि शिकायतकर्ता की संतुष्टि के साथ किया जाए। उन्होंने सभी अनुविभागीय अधिकारियों को तहसील न्यायालयों का निरीक्षण करने और लंबित शिकायतों के निराकरण की स्थिति की निगरानी करने के निर्देश भी दिए। बैठक में पंचायत एवं ग्रामीण विकास, स्वास्थ्य, नगरीय निकाय, ऊर्जा और कृषि सहित विभिन्न विभागों की शिकायतों की समीक्षा की गई। कलेक्टर ने मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान में प्राप्त शिकायतों का भी प्राथमिकता से निराकरण करने के निर्देश दिए। इसके अलावा जिला स्तर पर लोकल समाधान के लिए चयनित शिकायतों की भी विस्तार से समीक्षा की गई। बैठक में अपर कलेक्टर काशीराम बडोले, एसडीएम शाजापुर मनीषा वास्कले, डिप्टी कलेक्टर आलोक वर्मा व जगदीश वर्मा, सीमा कनेश सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। वीसी के माध्यम से जिला पंचायत सीईओ शैलेन्द्र सिंह सोलंकी, एसडीएम शुजालपुर अंकिता पाटकर, एसडीएम गुलाना नेहा गंगारे सहित राजस्व एवं विभिन्न विभागों के अधिकारी जुड़े।

शाजापुर में बिना परमिट और फिटनेस दौड़ रहीं 3 स्कूल बसें,

कटवारिया के पास डंपर से टकराई कार, 10 वर्षीय बालक घायल

ट्रामा सेंटर के स्टोर रूम में निकला सांप, मचा हड़कंप

मक्सी बायपास पर ट्रैक्टर-ट्रक की भिड़ंत, चालक की मौत

मक्सी बायपास पर पुलिया में घुसी मिर्ची से भरी पिकअप, ड्राइवर फंसा

error: Content is protected !!